Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

DGCA ने विस्तारा को जारी किया आदेश, रोज देनी होगी जानकारी

क्रू मेंबर्स (चालक दल) के उपलब्ध न होने के अलावा कई अन्य कारणों से विस्तारा की अलग-अलग फ्लाइट में हो रही देरी को देखते हुए नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने कंपनी को एक आदेश दिया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 02 Apr 2024 4:05:26

DGCA ने विस्तारा को जारी किया आदेश, रोज देनी होगी जानकारी

नई दिल्ली। क्रू मेंबर्स (चालक दल) के उपलब्ध न होने के अलावा कई अन्य कारणों से विस्तारा की अलग-अलग फ्लाइट में हो रही देरी को देखते हुए नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने कंपनी को एक आदेश दिया है। इसके तहत अब एयरलाइन कंपनी को रद्द और लेट होने वाली उड़ानों को लेकर डीजीसीए को रोज विस्तार से जानकारी देनी होगी।

टाटा ग्रुप की ओर से संचालित विस्तारा एयरलाइंस की पिछले एक हफ्ते में करीब 100 फ्लाइट या तो रद्द हुईं या देरी से उड़ी हैं। सोमवार को ही 50 से ज़्यादा फ्लाइट प्रभावित रहीं। विस्तारा का कहना है कि पायलट और कैबिन क्रू की कमी के चलते ये संकट है। स्थिति यही रही तो आने वाले मंगलवार और बुधवार को भी करीब 80 फ्लाइट कैंसिल या देरी से उड़ान भर सकती हैं। फिलहाल एविएशन मंत्रालय ने मामले का संज्ञान लेते हुए विस्तारा से विस्तृत जवाब मांगा है।

विस्तारा को यह सुनिश्चित करने के लिए भी कहा गया है कि सीएआर सेक्शन-3, सीरीज एम, पार्ट-IV के प्रासंगिक प्रावधानों बोर्डिंग से इनकार, उड़ान रद्द होने और उड़ानों में देरी के कारण एयरलाइंस की ओर से यात्रियों को दी जाने वाली सुविधाओं का अनुपालन किया जाता है या नहीं। जैसे पहले से सूचना, यात्रियों को रिफंड का विकल्प, मुआवजा (यदि लागू हो) आदि। मौजूदा स्थिति को देखते हुए डीजीसीए अधिकारी भी सीएआर के इन नियमों का पालन कराने और यात्री असुविधा को कम करने के लिए स्थिति की निगरानी करेंगे।
दरअसल, टाटा ने एयर इंडिया को पिछले साल खरीद लिया था। अब एयर इंडिया में एयर विस्तारा के विलय की प्रक्रिया चल रही है। ऐसे में इसे मौजूदा संकट के लिए बड़ा कारण माना जा रहा है। विस्तारा एयरलाइन के कर्मचारियों में इस बात को लेकर चिंता है कि मर्जर के बाद उनकी सैलरी में कटौती हो सकती है। ऐसी स्थिति में चालक दल की अनुपलब्धता विमानों के देर होने और रद्द होने का कारण बनी है। पिछले 2-3 दिन से संकट और गहरा गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चीन ने की पुष्टि, 19 नवंबर को शेनझेन में मिलेंगे ट्रंप, पुतिन और शी जिनपिंग
चीन ने की पुष्टि, 19 नवंबर को शेनझेन में मिलेंगे ट्रंप, पुतिन और शी जिनपिंग
प्रधानमंत्री मोदी फिलीपींस रवाना, ASEAN और ईस्ट एशिया समिट में व्यापार व समुद्री सुरक्षा पर होगी चर्चा
प्रधानमंत्री मोदी फिलीपींस रवाना, ASEAN और ईस्ट एशिया समिट में व्यापार व समुद्री सुरक्षा पर होगी चर्चा
भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले मजबूत, शुरुआती कारोबार में 94.13 तक पहुंचा
भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले मजबूत, शुरुआती कारोबार में 94.13 तक पहुंचा
भारत समेत 10 देशों ने AI सुरक्षा समझौते पर किए हस्ताक्षर, चीन के साथ तकनीकी प्रतिस्पर्धा के बीच बड़ा कदम
भारत समेत 10 देशों ने AI सुरक्षा समझौते पर किए हस्ताक्षर, चीन के साथ तकनीकी प्रतिस्पर्धा के बीच बड़ा कदम
Tata Motors का शेयर 9% टूटा, निवेशकों को क्यों लगा झटका?
Tata Motors का शेयर 9% टूटा, निवेशकों को क्यों लगा झटका?
मध्य प्रदेश: शहडोल को ₹342 करोड़ की विकास परियोजनाएं, 2 नए बिजली उपकेंद्र भी शामिल
मध्य प्रदेश: शहडोल को ₹342 करोड़ की विकास परियोजनाएं, 2 नए बिजली उपकेंद्र भी शामिल
Lava ने 969 रुपये में लॉन्च किए ProBuds Xplore 13°, 30 घंटे चलेगी बैटरी
Lava ने 969 रुपये में लॉन्च किए ProBuds Xplore 13°, 30 घंटे चलेगी बैटरी
Motorola ने दिखाई Edge 70 Neo की पहली झलक, जानें फोन में क्या होगा खास
Motorola ने दिखाई Edge 70 Neo की पहली झलक, जानें फोन में क्या होगा खास
सर्दियों में थाली में जरूर शामिल करें सरसों, बाजरा और आंवला, जानें इन 5 मौसमी चीजों के फायदे
सर्दियों में थाली में जरूर शामिल करें सरसों, बाजरा और आंवला, जानें इन 5 मौसमी चीजों के फायदे
सनी देओल की 'सूर्या' की रिलीज टली, अब 2027 में सिनेमाघरों में आ सकती है फिल्म
सनी देओल की 'सूर्या' की रिलीज टली, अब 2027 में सिनेमाघरों में आ सकती है फिल्म
'गुमराह' के एक सीन के लिए सोनी राजदान ने एक दिन में पी थीं करीब 100 सिगरेट, गर्भ में थीं आलिया भट्ट
'गुमराह' के एक सीन के लिए सोनी राजदान ने एक दिन में पी थीं करीब 100 सिगरेट, गर्भ में थीं आलिया भट्ट
नाश्ते में सूजी या ओट्स, सेहत और पेट भरने के लिहाज से क्या बेहतर?
नाश्ते में सूजी या ओट्स, सेहत और पेट भरने के लिहाज से क्या बेहतर?
दिशा पाटनी के बॉलीवुड में 10 साल पूरे, अभिनेत्री ने बताया करियर से क्या सीखा
दिशा पाटनी के बॉलीवुड में 10 साल पूरे, अभिनेत्री ने बताया करियर से क्या सीखा
खाने के बाद 100 कदम चलने की आदत, पाचन और ब्लड शुगर के लिए कैसे अपनाएं शतपावली?
खाने के बाद 100 कदम चलने की आदत, पाचन और ब्लड शुगर के लिए कैसे अपनाएं शतपावली?
astrology