Delhi में जारी रहेगा Weekend Curfew, केजरीवाल सरकार के प्रस्ताव को LG ने किया खारिज

By: Pinki Fri, 21 Jan 2022 2:33:34

Delhi में जारी रहेगा Weekend Curfew, केजरीवाल सरकार के प्रस्ताव को LG ने किया खारिज

दिल्ली में वीकेंड कर्फ्यू (Delhi Weekend Curfew) फिलहाल जारी रहेगा। दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने शुक्रवार को दिल्ली में वीकेंड कर्फ्यू हटाने और प्रतिबंधों में ढील देने के सरकार के प्रस्ताव को खारिज कर दिया। हालांकि, उन्होंने प्राइवेट ऑफिस को 50% क्षमता के साथ फिर से खोलने की अनुमति दी। उपराज्यपाल ने केजरीवाल सरकार का यह प्रस्ताव मान लिया है। बैजल ने कहा कि जब तक कोविड-19 के मामले कम नहीं हो जाते और स्थिति में सुधार नहीं हो जाता, तब तक दिल्ली में प्रतिबंध लागू रखने की जरूरत है।

बता दें कि दिल्ली में कोरोना के मामले बढ़ने पर कई पाबंदियां लगाई गई थीं। इसमें वीकेंड कर्फ्यू, दुकानों के लिए ऑड-ईवन सिस्टम भी शामिल था। प्राइवेट दफ्तरों को पूरी तरह बंद करके WFH लागू किया गया था। दुकानों के लिए लागू ऑड-ईवन सिस्टम का काफी विरोध भी हो रहा है।

दिल्ली में केस कम

फिलहाल दिल्ली में कोविड केसों की संख्या में गिरावट आई है। दिल्ली में बीते दिन यानी गुरुवार को डेली केस में गिरावट देखी गई। दिल्ली में पिछले 24 घंटों में 12,306 नए संक्रमित मिले हैं और 43 मौतें दर्ज की गई। इससे एक दिन पहले बुधवार को 13,785 नए कोविड मामले सामने आए थे 35 मौतें दर्ज की गई थी। गुरुवार का आंकड़ा 12,306 रहा। पॉजिटिविटी रेट 21.48% दर्ज किया गया। राजधानी में एक्टिव केस घटकर 68,730 रह गए हैं। इससे पहले बुधवार को 75,282 एक्टिव केस थे। दिल्ली में गुरुवार को कोरोना से 43 मौतों का आंकड़ा दूसरी लहर यानी 10 जून के बाद सबसे ज्यादा है। पिछले साल 10 जून को दिल्ली में 44 लोगों की जान गई थी। हालांकि, रोजाना के केसेस में 11% की कमी दर्ज की गई है।

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com