न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

महाराष्ट्र : गोवा जा रही राजधानी एक्सप्रेस सुरंग में पटरी से उतरी, सभी यात्री पूरी तरह से सुरक्षित

शनिवार को दिल्ली से गोवा (Delhi To Goa) जा रही राजधानी एक्सप्रेस (Rajdhani Express) में आज सुबह एक बड़ा हादसा टल गया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 26 Jun 2021 11:47:48

महाराष्ट्र : गोवा जा रही राजधानी एक्सप्रेस सुरंग में पटरी से उतरी, सभी यात्री पूरी तरह से सुरक्षित

शनिवार को दिल्ली से गोवा (Delhi To Goa) जा रही राजधानी एक्सप्रेस (Rajdhani Express) में आज सुबह एक बड़ा हादसा टल गया। महाराष्ट्र के रत्नागिरी के पास करबुदे सुरंग में राजधानी एक्सप्रेस पटरी से उतर गई। इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है और सभी यात्री पूरी तरह से सुरक्षित हैं। अधिकारी ने बताया कि इस दौरान कोई हताहत नहीं हुआ। जिस जगह पर ट्रेन पटरी पर उतरी, वह मुंबई से 325 किलोमीटर दूर है। इस हादसे के कारण कोंकण रेल मार्ग बाधित हो गया है, जिस पर रेल सेवा बहाल करने का काम युद्धस्तर पर चल रहा है।

एक अधिकारी ने बताया कि यह ट्रेन दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन से गोवा के मडगांव जा रही थी। सुबह जब यह ट्रेन रत्नागिरी के पास करबुदे सुरंग में घुसी तो यह पटरी से उतर गई। यह घटना आज सुबह करीब 4:30 बजे की है।

हादसे की जानकारी मिलते ही कोंकण रेलवे की व्यवस्था तत्काल मौके पर भेज दी गई है और इंजन को पटरी पर लाने का काम शुरू कर दिया गया है। इस हादसे के कारण कोंकण रेलवे लाइन पर विभिन्न ट्रेनों को विभिन्न स्टेशनों पर रोक दिया गया है। इस मार्ग पर ट्रेनों का संचालन करने वाले कोंकण रेलवे के एक प्रवक्ता ने बताया कि एक बड़ा पत्थर पटरियों पर गिर गया था, जिसके कारण ट्रेन पटरी से उतरी।

अधिकारी ने कहा, दुर्घटनास्थल पर एक रेल रखरखाव वाहन (आरएमवी) पहुंच गया है। ट्रेन को फिर से पटरी पर लाने के उपकरण के साथ एक दुर्घटना राहत चिकित्सा वैन (एआरएमवी) रत्नागिरी से दुर्घटनास्थल के लिए रवाना कर दी गई है।

कोंकण रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी सचिन देसाई ने कहा कि सौभाग्य से इस घटना में कोई यात्री घायल नहीं हुआ और सभी यात्री डिब्बों में सुरक्षित थे। उन्होंने बताया कि रेलमार्ग अगले कुछ घंटों में पूर्ववत कर दिया जाएगा।

बता दें कि मुंबई (महाराष्ट्र) के पास रोहा और मैंगलोर (कर्नाटक) के पास थोकुर के बीच 756 किलोमीटर लंबे मार्ग पर रेल संचालन की जिम्मेदारी कोंकण रेलवे की है। यह मार्ग तीन राज्यों – महाराष्ट्र, गोवा और कर्नाटक में फैला हुआ है और इस मार्ग में कई नदियां, घाटियां और पहाड़ पड़ते हैं, जिसके कारण यह रेलवे के चुनौतीपूर्ण इलाकों में से एक है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत