न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Maharashtra Corona Update: महाराष्ट्र में Delta+ वेरिएंट ने बढ़ाई दहशत, फिर बढ़ने लगे कोरोना के मरीज

महाराष्ट्र में एक बार फिर कोरोना के मरीज बढ़ने शुरू हो गए है। 21 जून को पूरे महाराष्ट्र में 6270 कोरोना वायरस के मामले सामने आए थे, 22 जून को ये बढ़कर 8470 हो गए।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 25 Jun 2021 9:41:11

 Maharashtra Corona Update: महाराष्ट्र में Delta+ वेरिएंट ने बढ़ाई दहशत, फिर बढ़ने लगे कोरोना के मरीज

महाराष्ट्र में एक बार फिर कोरोना के मरीज बढ़ने शुरू हो गए है। 21 जून को पूरे महाराष्ट्र में 6270 कोरोना वायरस के मामले सामने आए थे, 22 जून को ये बढ़कर 8470 हो गए। इसके बाद 23 जून को पूरे महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 10,000 से ज्यादा मामले सामने आए। बुधवार 23 जून को राज्य में 10,066 लोग संक्रमित पाए गए। इस दौरान 508 लोगों की मौत भी हुई थी। जानकारों का कहना है कि महाराष्ट्र के कई जिलों में कोरोना का डेल्टा प्लस वेरिएंट सामने आया है जिसके बाद से मामलों में तेजी देखी जा रही है।

महाराष्ट्र में गुरुवार को 9,844 लोग संक्रमित पाए गए। 9,371 लोग ठीक हुए और 556 लोगों की मौत हो गई। यहां अब तक 60.07 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 57.62 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 1.19 लाख लोगों की मौत हुई है। फिलहाल 1.21 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है। कोविड-19 से ठीक होने की दर अब 95.93% है, जबकि मृत्यु दर बढ़कर 2% हो गई है।

बता दें कि महाराष्ट्र के कई जिलों में अनलॉक की प्रक्रिया शुरू है। जिसके चलते बाजार फिर से खुल चुके हैं। लोकल ट्रेन, मॉल और बाजारों में भीड़ नज़र आ रही है जिसका सीधा सा संबंध कोरोना के बढ़ते केसों से भी माना जा रहा है। फिलहाल महाराष्ट्र सरकार की सबसे बड़ी चिंता बनी है कोरोना वायरस का नया म्यूटेंट डेल्टा प्लस वेरिएंट जिसके सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र में हैं।

महाराष्ट्र सरकार के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने गुरुवार को कहा कि डेल्टा प्लस वेरिएंट महाराष्ट्र में ना फैले इसके लिए राज्य के सभी 36 जिलों से 100-100 सैंपल भी मंगवाए गए हैं। यह भी पता लगाया जा रहा है कि ये खतरनाक वेरिएंट आखिर कहां से आया है।

मुंबई समेत महाराष्ट्र के सभी बड़े शहरों को पूर्ण रूप से खुलने के बाद बाजारों में जो भीड़ आ रही है उससे कोरोना के मामले एक बार फिर से बढ़ रहे हैं। कोरोना की तीसरी लहर के मद्देनज़र यह आंकड़े बढ़ना सही नहीं है। फिलहाल महाराष्ट्र सरकार है अलर्ट पर है।

भारत में 41 डेल्टा प्लस वेरिएंट के मामले

बता दें कि पूरे भारत में 41 डेल्टा प्लस वेरिएंट के मामले हैं, जिनमें से 21 अकेले महाराष्ट्र में हैं। डेल्टा प्लस वेरिएंट के सबसे ज्यादा मामले रत्नागिरी में है जहां पर 9 केस सामने आए हैं। वहीं जलगांव में 7 मामले हैं, मुंबई और पालघर में 2-2 मामले सामने आए हैं और ठाणे में एक केस सामने आया है। महाराष्ट्र सरकार ने इस खतरनाक डेल्टा प्लस वेरिएंट को रोकने के लिए तैयारी भी कर ली है।

तीसरी लहर ला सकता है कोरोना का डेल्‍टा प्‍लस वैरिएंट

कोरोना के कम होते मामलों के बीच डेल्‍टा प्‍लस वैरिएंट (Delta+ variant) को लेकर दुनियाभर में चिंता बढ़ रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि डेल्‍टा प्‍लस वैरिएंट भारत में कोरोना की तीसरी लहर का कारण बन सकता है। वहीं अमेरिका के सबसे बड़े महामारी एक्सपर्ट एंथनी फौची ने भी चेतावनी देते हुए कहा कि अमेरिका में कोरोना संक्रमण खत्म करने की कोशिशों पर डेल्टा वैरिएंट सबसे बड़ा खतरा है। उनका कहना है कि कोरोना के ओरिजिनल वैरिएंट के मुकाबले डेल्टा वैरिएंट काफी तेजी से फैलता है। इससे बीमारी की गंभीरता भी बढ़ जाती है।

हालाकि, फौची का ये भी मानना है कि फाइजर समेत जिन कंपनियों की वैक्सीन अमेरिका में लगाई जा रही हैं, वे कोरोना के नए डेल्‍टा प्‍लस वैरिएंट पर भी असरदार हैं। फौची का कहना है कि हमें जल्द से जल्द वैक्सीनेशन का टार्गेट पूरा करना चाहिए।

लॉकडाउन, वैक्‍सीन और कोविड प्रोटोकॉल बनेगा मजबूत हथियार

भारत में कोरोना वायरस के डेल्टा प्लस वेरिएंट के बढ़ते खतरे को देखते हुए दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) के निदेशक डॉ रणदीप गुलेरिया ने लॉकडाउन, वैक्सीनेशन और कोविड प्रोटोकॉल को कोरोना संक्रमण की इस लड़ाई में मजबूत हथियार बताया है।

डॉ गुलेरिया ने कहा, 'यह कहना अभी मुश्किल है कि डेल्टा प्लस वैरिएंट भारत में कोई समस्या पैदा कर रहा है, लेकिन दुनियाभर में जिस तरह से कोरोना वायरस के डेल्‍ट प्‍लस वैरिएंट बढ़ रहा रहा है उसे देखते हुए हम सुरक्षा नियमों से समझौता नहीं कर सकते हैं।'

डॉ गुलेरिया ने कहा, 'हमें कोरोना वायरस को लेकर दर्ज किए गए उन सभी मामलों पर पैनी नजर रखने की जरूरत है, जहां इसमें किसी भी तरह की बढ़ोतरी देखी जाती है।'

डॉ गुलेरिया ने कहा, 'हमें अभी से तीसरी लहर से बचने के लिए उपाय करने और सतर्क रहने की जरूरत है। इसके साथ ही हमें उन सभी कोविड-19 प्रोटोकॉल (Covid Protocol) का पालन करना होगा जो हम अभी तक करते आए हैं। हमें आक्रामक तरीके जांच और उसे ट्रैक करने की जरूरत है, ताकि अधिक-से अधिक लोगों को वैक्सीन लगाई जा सके।'

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत