न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

महाराष्ट्र: एक दिन में ठीक हुए 71 हजार से ज्यादा लोग, 793 मरीजों की हुई मौत

महाराष्‍ट्र देश का सर्वाधिक कोरोना प्रभावित राज्‍य है। हालांकि पिछले कुछ दिनों से राज्‍य कोरोना के नए मामलों में कमी देखने को मिल रही है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 11 May 2021 9:38:29

महाराष्ट्र: एक दिन में ठीक हुए 71 हजार से ज्यादा लोग, 793 मरीजों की हुई मौत

महाराष्‍ट्र देश का सर्वाधिक कोरोना प्रभावित राज्‍य है। हालांकि पिछले कुछ दिनों से राज्‍य कोरोना के नए मामलों में कमी देखने को मिल रही है। पिछले दो दिनों से राज्य के नए मामलों में आ रही कमी से महाराष्ट्र में रहने वाले लोगों को थोड़ी राहत मिली है। महाराष्ट्र में मंगलवार को कोरोना वायरस के 40,956 मामले दर्ज किए गए हैं। जबकि राज्य में 793 लोगों की मौत हुई है। राज्य में पिछले एक दिन में 71,966 लोगों के कोविड-19 से उबरने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। महाराष्ट्र में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 5,58,996 हो गई है। महाराष्ट्र में फिलहाल कुल मामलों की संख्या 51 लाख 79 हजार 929 हो गई है। वहीं कोविड से उबरने वालों की संख्या 45 लाख 41 हजार 391 हो गई है। महाराष्ट्र में कोरोना से अब तक 77,191 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

इससे पहले महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में 37,236 नए मामले सामने आए। साथ ही इसी अवधि में 549 लोगों की मौत हुई। रविवार को जारी आंकड़ों के अनुसार महाराष्ट्र में कोरोना के 48 हजार 401 नए मामले सामने आए थे। मरीजों की ये संख्या शनिवार के आंकड़े से 5 हजार 204 कम रही थी। शनिवार को कोरोना के नए संक्रमितों की संख्या 53 हजार 605 रही थी।

मुंबई में कोरोना वायरस के मामलों में रिकॉर्ड कमी देखने को मिली है। मुंबई में मंगलवार को कोरोना वायरस के 1717 मामले दर्ज किए गए जबकि पिछले 24 घंटे में 51 लोगों की मौत हो गई है। वहीं बीते एक दिन में 6082 लोगों के कोरोना से उबरने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। मुंबई में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 6 लाख 79 हजार 986 हो गई। वहीं मुंबई में अब तक 13,942 लोगों की जान चली गई। मुंबई में अब तक 6 लाख 23 हजार 080 लोग कोरोना से उबर चुके हैं। मुंबई में फिलहाल एक्टिव मामलों की संख्या 41,102 हो गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?