न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

महाराष्ट्र में 15 दिन बढ़ा लॉकडाउन, उद्धव बोले - हमें अपनी सुरक्षा कम नहीं करनी चाहिए

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने रविवार को इसका ऐलान करते हुए कहा कि हम नहीं कह सकते कि कोरोना की तीसरी लहर कब आएगी, लेकिन हमें अपनी सुरक्षा कम नहीं करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश के कुछ जिलों में अब भी केस बढ़ रहे हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 30 May 2021 10:17:04

महाराष्ट्र में 15 दिन बढ़ा लॉकडाउन, उद्धव बोले - हमें अपनी सुरक्षा कम नहीं करनी चाहिए

महाराष्ट्र में उद्धव सरकार ने लॉकडाउन 15 दिन के लिए बढ़ा दिया है। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने रविवार को इसका ऐलान करते हुए कहा कि हम नहीं कह सकते कि कोरोना की तीसरी लहर कब आएगी, लेकिन हमें अपनी सुरक्षा कम नहीं करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश के कुछ जिलों में अब भी केस बढ़ रहे हैं।

उद्धव ने कहा कि हर दिन मिलने वाले मामलों में कमी के बावजूद ये पिछली लहर के पीक के पास हैं। CM ठाकरे ने कहा कि लॉकडाउन 15 जून तक के लिए बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सख्त लॉकडाउन की ज़रूरत नहीं है, लेकिन कुछ जिलों में संक्रमण अभी भी तेज़ी से बढ़ रहा है। अभी भी हालात काबू में नहीं आए हैं। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि मुंबई समेत कई बड़े शहरों में कोरोना संक्रमण के मामले कम हो रहे हैं। उद्धव ने कहा कि जिलों के केस की संख्या के आधार पर कुछ छूट और प्रतिबंध लागू होंगे।

बता दे, कोरोना से देश के सबसे प्रभावित राज्य महाराष्ट्र में रविवार को 18,600 नए केस मिले हैं। ये मार्च के बाद सबसे कम हैं। इस बीच 24 घंटों में 402 मरीजों की मौत भी हुई है। इससे पहले 16 मार्च को राज्य में 17,864 मामले दर्ज किए गए थे। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राज्य में अभी भी पॉजिटिविटी रेट16.44% पर बना हुआ है। महाराष्ट्र में अब तक कुल 57.31 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं। यहां 94,844 लोगों की संक्रमण से मौत हो चुकी है। 53.62 लाख लोग रिकवर हुए हैं। राज्य में रिकवरी रेट 93.55% और डेथ रेट 1.65% पहुंच गया है। अभी पूरे प्रदेश में 2.71 लाख एक्टिव केस हैं।

महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों के दौरान 2,58,799 नए कोरोना के सैंपल्स की जांच गई है, जिसके बाद कुल जांच की गई नमूनों की संख्या बढ़कर 3,46,08,985 हो गई। विभाग ने कहा कि मुंबई में कोविड-19 के 1,038 नए मामले सामने आए और 25 मौतें हुईं, जिससे शहर में संक्रमण के मामले बढ़कर 7,03,560 हो गए और मरने वालों की संख्या 14,775 हो गई।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?