न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

एक साल में 8 रुपये लीटर तक महंगा हुआ Amul दूध, कांग्रेस का तंज- अमृतकाल है या वसूली काल?

देश की सबसे बड़ी डेयरी अमूल ने आज लोगों को बड़ा झटका दिया है। अमूल दूध की कीमतों में 5 रूपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की गई है। अमूल गोल्ड (Amul Gold) एक लीटर 63 रुपये में मिलता था, जो अब बढ़कर 66 रुपये का हो गया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 03 Feb 2023 11:24:44

एक साल में 8 रुपये लीटर तक महंगा हुआ Amul दूध, कांग्रेस का तंज- अमृतकाल है या वसूली काल?

देश की सबसे बड़ी डेयरी अमूल ने आज लोगों को बड़ा झटका दिया है। अमूल दूध की कीमतों में 5 रूपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की गई है। अमूल गोल्ड (Amul Gold) एक लीटर 63 रुपये में मिलता था, जो अब बढ़कर 66 रुपये का हो गया है। वहीं, भैंस के दूध में 5 रूपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है। इसके बाद भैंस का A2 दूध अब 70 रुपये में एक लीटर मिलेगा। अब अमूल ताजा आधा लीटर दूध 27 रुपये का मिलेगा। जबकि इसके 1 लीटर पैकेट के लिए 54 रुपये चुकाने होंगे। अमूल गाय का दूध 56 रुपये लीटर हो गया है। आधे लीटर के लिए 28 रुपये चुकाने होंगे। कंपनी का कहना है कि चारा महंगा हो गया है, इसलिए दूध के दाम बढ़ाने पड़ रहे हैं।

इससे पहले अक्टूबर-2022 में अमूल के दूध महंगे हुए थे। अक्टूबर-2022 में अमूल ने दूध की कीमतों में 2 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी। इससे पहले अगस्त महीने में भी कंपनी ने गुजरात समेत पूरे भारत दूध की कीमतें बढ़ाई थीं। वहीं मार्च 2022 में भी अमूल ने कीमतों में इजाफा किया था। कीमतों में बढ़ोतरी के बाद 58 रुपये प्रति लीटर में मिलने वाले अमूल गोल्ड की कीमत मार्च-2022 में 60 रुपये, अगस्त में 61 रुपये, अक्टूबर में 63 रुपये और अब 66 रुपये प्रति लीटर हो गई। इस तरह कंपनी ने मार्च-2022 से अब तक अमूल गोल्ड की कीमत में 8 रुपये लीटर का इजाफा किया है।

Amul दूध मुख्य रूप से गुजरात के अलावा दिल्ली-एनसीआर, पश्चिम बंगाल और मुंबई के मार्केट में सप्लाई होता है। एक दिन में कंपनी 150 लाख लीटर दूध बेच बेचती है और अकेले दिल्ली-एनसीआर में ही प्रतिदिन की खपत करीब 40 लाख लीटर है।

कीमतों में यह वृद्धि दूध के संचालन और उत्पादन की कुल लागत में वृद्धि के कारण की जा रही है। कंपनी की मानें तो केवल पशुओं के चारे की लागत में करीब 20% की बढ़ोतरी हुई है।

कांग्रेस ने दूध की कीमतों में बढ़ोतरी पर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। साथ में ये भी बताया है कि कैसे घर का बजट दूध ने बिगाड़ा है। कांग्रेस ने ट्वीट में लिखा है, 'अगर आपके परिवार में हर दिन 2 लीटर दूध लगता है तो अब आपको हर दिन 6 रुपये ज्यादा देने होंगे। इस तरह से एक महीने में 180 रुपये का बजट बढ़ेगा और एक साल में 2,160 रुपये का ज्यादा भुगतान करना होगा।' साथ ही कांग्रेस ने पूछा है कि ये अमृतकाल है या वसूली काल?

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

झारखंड: 'मेरी जान को खतरा हो सकता है', भूख हड़ताल पर बैठे छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो की बिगड़ी हालत, अस्पताल में भर्ती
झारखंड: 'मेरी जान को खतरा हो सकता है', भूख हड़ताल पर बैठे छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो की बिगड़ी हालत, अस्पताल में भर्ती
पटना में सड़क हादसे के बाद भड़की हिंसा! बस समेत 5 वाहनों को किया आग के हवाले, पुलिस और मीडिया पर भी पथराव
पटना में सड़क हादसे के बाद भड़की हिंसा! बस समेत 5 वाहनों को किया आग के हवाले, पुलिस और मीडिया पर भी पथराव
मोहन भागवत के Gen Z वाले बयान पर सियासत तेज, प्रियंका गांधी ने कहा- 'युवाओं को उनके...'
मोहन भागवत के Gen Z वाले बयान पर सियासत तेज, प्रियंका गांधी ने कहा- 'युवाओं को उनके...'
पीएम मोदी का बड़ा संकेत, परिसीमन बिल के लिए सरकार ने जुटाया पर्याप्त समर्थन; अगस्त में हो सकता है विशेष सत्र
पीएम मोदी का बड़ा संकेत, परिसीमन बिल के लिए सरकार ने जुटाया पर्याप्त समर्थन; अगस्त में हो सकता है विशेष सत्र
'एनालॉग' पनीर, चीज और बटर पर गुजरात सरकार सख्त, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई; टास्क फोर्स बनाने का ऐलान
'एनालॉग' पनीर, चीज और बटर पर गुजरात सरकार सख्त, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई; टास्क फोर्स बनाने का ऐलान
अतीक अहमद के बेटे अबान की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने, लंग्स-लीवर फटे, 23 घाव मिले; शव देखकर रो पड़ा भाई अहजम
अतीक अहमद के बेटे अबान की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने, लंग्स-लीवर फटे, 23 घाव मिले; शव देखकर रो पड़ा भाई अहजम
Lock Upp 2 से बाहर आते ही शेल्टर होम पहुंचीं शिल्पा शिंदे, बुजुर्ग महिलाओं के प्यार से हुईं भावुक, बोलीं- 'ऐसा लग रहा है जैसे मैं ही जीत गई'
Lock Upp 2 से बाहर आते ही शेल्टर होम पहुंचीं शिल्पा शिंदे, बुजुर्ग महिलाओं के प्यार से हुईं भावुक, बोलीं- 'ऐसा लग रहा है जैसे मैं ही जीत गई'
सितंबर में शुरू होगा अनिल कपूर का 'इंडिया के टॉप 1%', पूरे परिवार के लिए होगा क्विज और मस्ती का शानदार कॉम्बो
सितंबर में शुरू होगा अनिल कपूर का 'इंडिया के टॉप 1%', पूरे परिवार के लिए होगा क्विज और मस्ती का शानदार कॉम्बो
करण जौहर के 'द ट्रेटर्स' सीजन 2 का ट्रेलर रिलीज, 21 सेलिब्रिटीज के बीच शुरू होगा भरोसे और धोखे का सबसे बड़ा खेल
करण जौहर के 'द ट्रेटर्स' सीजन 2 का ट्रेलर रिलीज, 21 सेलिब्रिटीज के बीच शुरू होगा भरोसे और धोखे का सबसे बड़ा खेल
भगवान शिव के तीसरे नेत्र का रहस्य क्या है? जानिए कैसे प्रकट हुआ त्रिनेत्र और क्यों माना जाता है दिव्य शक्ति का प्रतीक
भगवान शिव के तीसरे नेत्र का रहस्य क्या है? जानिए कैसे प्रकट हुआ त्रिनेत्र और क्यों माना जाता है दिव्य शक्ति का प्रतीक
'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' का BO पर जलवा जारी, 8वें दिन भी की करोड़ों में कमाई; भारत की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म बनने से इतनी दूर
'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' का BO पर जलवा जारी, 8वें दिन भी की करोड़ों में कमाई; भारत की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म बनने से इतनी दूर
रुद्राक्ष धारण करने से पहले जान लें ये जरूरी नियम, भूलकर भी न करें ये गलतियां; जानिए कैसा रुद्राक्ष माना जाता है शुभ
रुद्राक्ष धारण करने से पहले जान लें ये जरूरी नियम, भूलकर भी न करें ये गलतियां; जानिए कैसा रुद्राक्ष माना जाता है शुभ
रोज रात हल्दी वाला दूध पीने से शरीर पर क्या असर पड़ता है? एक्सपर्ट्स से जानिए सही तरीका, फायदे और किन लोगों को करना चाहिए परहेज
रोज रात हल्दी वाला दूध पीने से शरीर पर क्या असर पड़ता है? एक्सपर्ट्स से जानिए सही तरीका, फायदे और किन लोगों को करना चाहिए परहेज
शिवजी को क्यों अर्पित किए जाते हैं आक, धतूरा और भांग? शिवपुराण में बताई गई है इसकी खास वजह
शिवजी को क्यों अर्पित किए जाते हैं आक, धतूरा और भांग? शिवपुराण में बताई गई है इसकी खास वजह