उदयपुर : 28 मार्च से सातों दिन चलेगी मुंबई के लिए फ्लाइट, बुकिंग भी हुई शुरू

By: Ankur Thu, 04 Mar 2021 5:13:39

उदयपुर : 28 मार्च से सातों दिन चलेगी मुंबई के लिए फ्लाइट, बुकिंग भी हुई शुरू

इस कोरोनाकाल में लोग हवाई सफर को सुगम मानते हुए इसी से सफ़र करना पसंद कर रहे है। लेकिन फ्लाइट की कम संख्या के चलते यात्रिओं को परेशानी हो रही थी। इसमें अब एयर इंडिया की तरफ से शिड्यूल जारी कर जानकारी दी गई हैं कि 28 मार्च से सातों दिन मुंबई और दिल्ली के लिए फ्लाइट का संचालन करेगा। अभी कंपनी दिल्ली और मुंबई के लिए वह तीन दिन फ्लाइट का संचालन कर रही थी। एक्सपर्ट अशोक जोशी ने बताया कि इनकी बुकिंग भी शुरू हो चुकी है।

एयर इंडिया ने कोरोना काल के बीच मुंबई की फ्लाइटें नई शुरू की हैं। हालांकि, उदयपुर से इंडिगो की दो फ्लाइटें सातों दिन चल रही हैं। इसके अलावा स्पाइस जेट और विस्तारा की एक-एक फ्लाइटें चल रही हैं, लेकिन वे सप्ताह में अलग-अलग दिन चलती हैं। एयर इंडिया की फ्लाइट एआई 0643 रोजाना दोपहर 2.20 बजे मुंबई से उदयपुर के लिए रवाना होगी और 3.40 बजे उदयपुर आएगी।

फ्लाइट एआई 0644 उदयपुर से शाम 4.20 बजे मुंबई के लिए रवाना होगी और शाम 5.50 बजे मुंबई पहुंचेगी फ्लाइट एआई 0471 दिल्ली से रोजाना दोपहर 1.20 बजे उड़ान भरेगी और 2.35 बजे उदयपुर आएगी। फ्लाइट संख्या 0472 उदयपुर से रोजाना दोपहर 3.10 बजे दिल्ली के लिए रवाना होगी और शाम 4.30 बजे दिल्ली पहुंचेगी। मुंबई-दिल्ली की ये फ्लाइटें 31 अक्टूबर तक नियमित रहेंगी।

ये भी पढ़े :

# अजमेर : आम आदमी पर पड़ी दोहरी मार, एक तो महंगा सिलेंडर ऊपर से नहीं मिली 114 करोड़ रुपए सब्सिडी

# श्रीगंगानगर : सिरफिरे प्रेमी ने युवती के होने वाले ससुराल वालों को भेजे गलत मैसेज, केस दर्ज, गिरफ्तार

# जोधपुर : सूने घर के ताले तोड़ चोरों ने किया हाथ साफ, 5 लाख के जेवरात किए पार

# खींवसर : अमानवीयता का यह नजारा दिल दुखाने वाला, खेत में मृत मिला नवजात, जानवरों ने नोंचा

# जालोर : महिला ने लगाए कांस्टेबल पर दुष्कर्म के आरोप, आरोपी को किया गया निलंबित

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com