फिरोजपुर : पैसे के लेनदेन को लेकर हुई कहासुनी, साथी ने नहर में फेंक मारी ईंट, मौत

By: Ankur Tue, 23 Feb 2021 8:01:17

फिरोजपुर : पैसे के लेनदेन को लेकर हुई कहासुनी, साथी ने नहर में फेंक मारी ईंट, मौत

पैसे के लेनदेन को लेकर अक्सर विवाद होते रहते हैं। पंजाब के फिरोजपुर में भी एक ऐसा ही मामला देखने को मिला जहां दो साथियों के बीच कहासुनी हो गई और एक ने दूसरे को नहर में फेंक ईंट मारी दी जिससे डूबने के कारण उसकी मौत हो गई। घटना फिरोजपुर के गांव वाड़ा भाईका में घटी है। पुलिस ने नहर से मृतक लखबीर की लाश बरामद कर ली है। सब इंस्पेक्टर जजपाल सिंह ने बताया कि दोनों के बीच पैसों का लेन-देन का झगड़ा था। इसी के चलते सुखदीप ने लखबीर की हत्या कर दी। मृतक लखबीर के बेटे संदीप सिंह के बयान पर सुखदीप के खिलाफ मामला कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक ट्रोला चालक लखबीर सिंह व सहायक चालक सुखदीप सिंह निवासी गांव वाड़ा भाईका दोनों फरीदकोट के गांव डोड में किसी के पास ट्रोला चलाने का काम करते हैं। सोमवार दोपहर बाद दो बजे सुखदीप चालक लखबीर के घर आया और कहने लगा कि हिसाब-किताब कर मालिक से पैसे लेने चलते हैं। दोनों बाइक पर सवार होकर घर से निकले। रास्ते में दोनों की पैसों को लेकर कहासुनी हो गई। सुखदीप ने गांव वाड़ा भाईका से गुजर रही राजस्थान नहर में लखबीर को धक्का देकर ऊपर से उसके सिर पर ईंट मार दी। सिर पर ईंट लगने से लखबीर बेहोश हो गया और नहर में डूबने से उसकी मौत हो गई। लखबीर के घर नहीं पहुंचने पर पारिवारिक सदस्यों ने पुलिस को शिकायत की। पुलिस ने सुखदीप को काबू कर पूछताछ की। सुखदीप ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया।

ये भी पढ़े :

# गाजीपुर : प्रेम कहानी का खौफनाक अंत, बेटी और पुलिसकर्मी प्रेमी को गोली मार दफनाया

# गोरखपुर : नौकरी दिलाने के नाम पर हड़पे 13 लाख रुपये, गिरफ्तार हुआ जालसाज

# उत्तर प्रदेश : देखने को मिला पुलिस का शर्मनाक चेहरा, होटल में रुकी युवती से की दरिंदगी

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com