बिहार : प्रेमी जोड़े को निर्वस्त्र कर जंजीर से बांध पीटने का पंचायती आदेश, आठ लोग गिरफ्तार

By: Ankur Wed, 15 Sept 2021 7:13:33

बिहार : प्रेमी जोड़े को निर्वस्त्र कर जंजीर से बांध पीटने का पंचायती आदेश, आठ लोग गिरफ्तार

बिहार के फारबिसगंज सिटी में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया हैं जहां एक अनूठा पंचायती आदेश निकला जिसमें प्रेमी जोड़े को अवैध संबंध बनाने के आरोप में निर्वस्त्र कर जंजीर से बांध पीटने का आदेश दिया गया। यह घटना फारबिसगंज अनुमंडल के परवाहा गांव की है। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर एसपी ने फारबिसगंज डीएसपी रामपुकार सिंह को इस मामले में कार्रवाई के आदेश दिए थे। डीएसपी ने बताया कि यह मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है। ग्रामीणों ने विवाहिता को उसके प्रेमी के साथ पकड़े जाने के बाद बुरा सुलूक किया और पेड़ से बांधकर पिटाई की। पुलिस मामले में जांच कर कार्रवाई कर रही है। इस पूरे मामले में आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि एक शादीशुदा महिला को उसके प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया था, जिसके बाद लोगों ने दोनों को जंजीर से बांध दिया और उनके कपड़े उतरवा कर मोबाइल से वीडियो बना लिया। इसके बाद मामले में फैसले के लिए पंचायत बैठाई गई। पंचायत ने प्रेमी जोड़े को पेड़ से बांधकर पिटाई करने का आदेश दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अब इस मामले में पुलिस कार्रवाई हुई है। महिला पहले से शादीशुदा बताई गई है। सिटी के एसडीपीओ आरपी सिंह ने कहा कि उन दोनों को पीटा गया और निर्वस्त्र भी किया गया। उनके रिश्तेदारों पर भी जुर्माना लगाया गया। पुलिस अधीक्षक (एसपी) हृदयकांत के आदेश के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया। इस मामले में अभी तक आठ लोगों को गिरफ्तार किया है।

ये भी पढ़े :

# झारखंड में हुआ भीषण हादसा, कार के ऊपर चढ़ गई बस, आग लगने से जिंदा जले पांच लोग

# डैड स्किन निकालकर चेहरे को साफ और मुलायम बनाते है स्ट्रॉबेरी के बने ये फेस पैक, जानें बनाने का तरीका

# मध्यप्रदेश : अलर्ट मोड पर राज्य सरकार, मुख्यमंत्री ने छेड़ा 'डेंगू से जंग, जनता के संग' अभियान

# हरियाणा : छत के नीचे दबने से हुई पति-पत्नी की मौत, लेने गए थे पशुओं के लिए चारा

# फरहा ने बताया क्या खाते हैं सलमान-शाहरुख, उधर-कपिल और अर्चना ने ऐसे की एक-दूसरे की टांग खिंचाई

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com