दिल्ली में Omicron की एंट्री, LNJP में भर्ती हुए 12 संदिग्ध मरीज

By: Pinki Fri, 03 Dec 2021 1:59:50

दिल्ली में Omicron की एंट्री, LNJP में भर्ती हुए 12 संदिग्ध मरीज

राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस के नए वेरिएंट 'ओमिक्रॉन' के 12 संदिग्ध मरीज मिले हैं। सभी को लोक नायक जय प्रकाश नारायण अस्पताल (LNJP) में भर्ती कराया गया है। खबर है कि 8 ओमिक्रॉन संदिग्ध मरीजों को गुरुवार को एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 4 संदिग्धों को आज भर्ती कराया गया है, जिनमें से 2 का टेस्ट कोविड​​​​-19 पॉजिटिव है, जबकि अन्य 2 की टेस्ट रिपोर्ट का इंतजार है। कहा जा है कि 4 संदिग्धों ब्रिटेन, एक फ्रांस और एक नीदरलैंडस से लौटा था।

इंटरनेशनल फ्लाइट्स से मुंबई आए 9 विदेशी नागरिकों समेत 10 लोगों की टेस्ट रिपोर्ट शुक्रवार को कोरोना पॉजिटिव आई है। इसके साथ ही महाराष्ट्र में ओमिक्रॉन के संदिग्ध संक्रमितों की संख्या बढ़कर 28 हो गई है। ये सभी 10 नवंबर से 2 दिसंबर के बीच मुंबई एयरपोर्ट पहुंचे थे। महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने बताया कि कोविड पॉजिटिव 28 लोगों के सैंपल को जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजा गया है।

आपको बता दे, राजस्थान के जयपुर में भी शुक्रवार को एक ही परिवार को 5 लोग कोरोना से संक्रमित मिले हैं। परिवार ने जानकारी दी है कि उनके रिश्तेदार दक्षिण अफ्रीका से भरत आए थे। फिलहाल, स्वास्थ्यकर्मियों ने परिवार को घर पर ही क्वारंटीन किया है। साथ ही सभी के सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजे गए हैं।

इससे पहले केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को जानकारी दी थी कि कर्नाटक में नए वेरिएंट के 2 संभावित मामले मिले हैं। कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर के सुधाकर ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा था, 'दो लोग कोविड-19 के ओमिक्रॉन वेरिएंट पॉजिटिव पाए गए हैं। एक व्यक्ति की उम्र करीब 66 वर्ष है और दक्षिण अफ्रीका का नागरिक है, वह वापस चला गया है। एक अन्य 46 वर्षीय डॉक्टर है। उसकी कोई भी ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है।'

कोविड-19 के नए वेरिएंट की पहचान सबसे पहले दक्षिण अफ्रीका में हुई थी, जिसकी सूचना WHO को 24 नवंबर को दी गई। 26 नवंबर को WHO ने इसे वेरिएंट ऑफ कंसर्न बताया था। कई देशों ने स्वास्थ्य सुरक्षा के लिहाज से दक्षिण अफ्रीकी देशों में यात्राओं पर पाबंदियां लगा दी हैं। भारत में भी सरकार नए वेरिएंट पर अलर्ट मोड पर है। सभी अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए कड़े नियम लागू किए गए हैं।

ये भी पढ़े :

# देश में Omicron की दहशत के बीच विदेश से आंध्र प्रदेश लौटे 30 लोग लापता, RT-PCR टेस्ट के लिए ढूंढ रही सरकार

# Omicron के खतरे के बीच जम्मू-कश्मीर से सामने आई बड़ी लापरवाही, बिना RT-PCR और क्वारंटीन के घर पहुंच गए 7 विदेश से लौटे यात्री

# Omicron पर दुनियाभर के 8 एक्सपर्ट्स की राय, वैक्सीनेटेड लोगों को भी निशाना बना सकता है नया वैरिएंट

# जयपुर : डेल्टा के मुकाबले 10 गुना खतरनाक है ओमिक्रान, SMS में 800 से अधिक जीनाेम सीक्वेंसिंग में मिले 80% डेल्टा वेरिएंट

# अमेरिका में ओमिक्रॉन ने शुरू किया पैर पसारना, न्यूयॉर्क में एक साथ मिले इतने मरीज; मचा हड़कंप

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com