पुरुषों की इन 5 आदतों को पसंद करती है महिलाएं, तुरंत होती है अट्रैक्ट

By: Pinki Wed, 18 May 2022 10:50:23

पुरुषों की इन 5 आदतों को पसंद करती है महिलाएं, तुरंत होती है अट्रैक्ट

हम जाने अनजाने कई बार ऐसी हरकते कर बैठते हैं, जो भले ही हमारे लिए आम बात हो लेकिन दूसरों को वे बहुत ही अट्रैक्ट करती हैं। ऐसे ही पुरुषों की कुछ ऐसी आदते भी होती हैं, जो महिलाओं को काफी पसंद आती हैं और आकर्षित भी करती है। उनके बिहेवियर में छोटी-छोटी ऐसी चीजें शामिल होती हैं, जो उन्हें बहुत अट्रैक्टिव बनाती हैं। भले ही ये दिखने में छोटी हों, लेकिन महिलाओं पर अपनी छाप छोड़ने में कामयाब रहती हैं। ऐसे में आज हम अपने इस लेख में पुरुषों के कुछ ऐसे बर्ताव के बारे में बताने जा रहे हैं, जो उन्हें बहुत आकर्षक बनाती है...

​तीखी नजरों से देखना

जब पुरुष अपनी पार्टनर को तीखी नजरों से देखते हैं, तो आँखों से उनकी भावनाएं साफ नजर आ रही होती हैं, ऐसे में वे बहुत ही अट्रैक्टिव लगते हैं। ये लुक प्यार का, किसी को अपनी तरफ अट्रैक्ट करने का या लस्ट का भी हो सकता है। इस तरह का इंटेस आई-कॉन्टेक्ट बहुत ही आकर्षक हो सकता है। वैसे भी कहते है कि दो लोगों की नजरों का मिलना उनके बीच प्यार को बढ़ाने का काम करता है।

relationship,things of men attract women,relationship advice

​इम्प्रेस करने की कोशिश न करना

ये सुनने में भले ही अजीब लग सकता है, लेकिन रिसर्च के अनुसार यह बात सामने आई है कि लोग उनकी तरफ ज्यादा अट्रैक्ट होते हैं, जो शुरुआत में कम अटेंशन या प्रयास करते हैं। इस मामले में जो पुरुष जितनी कम कोशिश करते हैं, उतना ज्यादा महिलाएँ उनकी और अट्रैक्ट होती है। इस तरह की आदतों वाले पुरुषों की तरफ महिलाएं चुटकियों में खींची चली जाती हैं।

​ड्रेसिंग स्टाइल

पुरुषों की ​ड्रेसिंग स्टाइल सबसे ज्यादा महिलाओं को अपने और अट्रैक्ट करती है। अगर कोई पुरुष फॉर्मल ड्रेस में है, तो इससे उनकी सीरियसनेस, पावर और अधिकार का तुरंत पता चल जाता है। जो पुरुष बहुत ही कैजुअल कपड़ों को पहनना पसंद करते हैं, तो यह उनके मजाकिया अंदाज को दिखाता है। पुरुषों का इस तरह का ड्रेसिंग स्टाइल महिलाओं के मन पर एक अलग तरह की छाप छोड़ता है, जो उन्हें बहुत उत्साहित करता है।

relationship,things of men attract women,relationship advice

इंटेलीजेंस

अच्छी नरल नॉलेज वाले पुरुषों की तरफ महिलाएं ज्यादा अट्रैक्ट होती हैं। रिसर्च में ये बात सामने आयी है कि महिलाएं ऐसे पुरुषों को ज्यादा पसंद करती है। उनका मानना है कि ऐसे पुरुष छोटी-मोटी नोंकझोंक को नजरअंदाज कर देते हैं जिससे झगड़े न के बराबर होते हैं।

​सेंस ऑफ ह्यूमर भी है शामिल

जो पुरुष थोड़ा मजाकिया अंदाज रखते हैं और चुटकुले सुनाते रहते हैं, उन्हें महिलाएं काफी पसंद करती हैं। उनका मस्त-मौला वाला बिहेवियर दिखाता है कि वह बहुत ही कूल तरह के व्यक्ति हैं। ऐसे पुरुषों के आसपास महिलाएं रहने में कम्फर्ट महसूस करती हैं। वैसे भी रिसर्च कहती है कि महिलाएं ज्यादातर उन लोगों से प्यार करती हैं, जो उन्हें हंसाने की कला रखते हैं। तो अब आप समझ गए होंगे कि आपकी किन आदतों की तरफ लड़कियां सबसे पहले अट्रैक्ट होती हैं।

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com