न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

वे गुण जिनकी मदद से आप जान सकतें है आपका सच्चा मित्र कौन है

आईये, जानते हैं वे गुण जिनसे आप जान सकते हैं कि सच्चे मित्रों की क्या विशेषता होती हैं

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 24 Nov 2017 4:26:04

वे गुण जिनकी मदद से आप जान सकतें है आपका सच्चा मित्र कौन है

कहते है कि जिन लोगों के दोस्त अच्छे होते हैं वह लम्बी आयु जीते हैं लेकिन कई दोस्त बुरे भी होते हैं। अब सवाल यह है कि अच्छे और बुरे दोस्त की पहचान कैसे की जाए। अच्छे दोस्त वह होते हैं जिनके साथ होने से जिंदगी अच्छी लगती है और जो हमेशा अच्छी और उचित सलाह देते है। जीवन में एक अच्छे दोस्त का होना बहुत जरूरी है। एक ऐसा दोस्त जो हर मुश्किल में आपका साथ दे। एक अच्छा दोस्त हमारे जीवन का अहम हिस्सा होता है। जिसकी जरूरत हमें उम्र के हर पड़ाव में होती है। दोस्ती का रिश्ता विश्वास पर टिका होता है। मित्र राजदार भी होते हैं और सुख-दुख के साथी भी। हर एक दोस्त की अपनी एक विशेष खासियत होती है। हर एक दोस्त आप को जिंदगी में आगे बढऩे में और कुछ नया सीखने मे मदद करता है। लेकिन समस्या यह है कि सच्चे मित्र को कैसे पहचाना जाए? आईये, जानते हैं वे गुण जिनसे आप जान सकते हैं कि सच्चे मित्रों की क्या विशेषता होती हैं और जिनको जान कर आप सच्चे और स्वार्थी मित्रों में भेद कर सकते हैं।

* दूसरों से नहीं करते बुराई : अच्छे दोस्त कभी दूसरों के सामने आपकी बुराई नहीं करते। अगर उन्हें किसी बात का बुरा लगता है तो वे सीधे आपसे बात करके मसले को सुलझाने की कोशिश करते हैं। कई बार लोगों की आंखों में आपकी दोस्ती अखरती है इसलिए वे आप दोनों के बीच दरार डालने के कोशिश करते हैं।

* नीचा दिखाने की कोशिश नहीं करते : आपके सच्चे मित्र आपको कभी नीचा दिखाने की कोशिश नहीं करते। वह आपसे हमेशा शांति से बात करते हैं ना कि मतभेद को बढ़ाने का काम करते हैं। वह आपसे हमेशा आपके गुणों के बारे में बात करते हैं ना कि आपकी कमियों के बारे में। हाँ आपकी कमियों का उल्लेख वे आपको प्रोत्साहित करने के लिए करते हैं न की आपको नीचा दिखाने के लिए।

best friend,simple tips,relationship tips

* आपकी भावनाओं को समझें : भरोसा दोस्ती की बुनियाद होती है। आपकी उदासी के वक्त एक दोस्त आपकी मन की भावनाओं को आसानी से पढ़ सकता है। एक अच्छे दोस्त की यही पहचान होती है कि वह आपकी समस्या को समझे और उसे दूर करने का प्रयास करे।

* तेरी कामयाबी में खुशी मेरी : अच्छे दोस्त कभी भी आपकी सफलता पर जलते नहीं हैं। वे आपकी सफलता की खुशी मनाते हैं और जीवन में आपके इसी तरह सफल होने की कामना करते हैं। उनके लिए आपकी खुशी उनकी खुशी होती है।

* अच्छे दोस्त व्यर्थ की बहस में नहीं पड़ते : आपका एक सच्चा दोस्त आपसे कभी भी व्यर्थ की बहस शुरू नहीं करता। आप जैसे हो वैसे ही वह आपको अपना दोस्त मानता है और आपसे प्रतिद्वंदी की तरह व्यवहार नहीं करता। वह आपसे कभी भी ऐसी बहस नहीं शुरू करेगा जिसमें आप कभी जीत नहीं सकते।

* माफी देने का गुण : कहते हैं दोस्ती में छोटी-मोटी तकरार होती रहती है। ऐसे में एक दूसरे से अलग हो जाने की बजाय दोस्त से इस मुद्दे पर बात करें। अच्छे दोस्त हमेशा बातों को समझते हैं और माफ करने में भी ऐतराज नहीं करते।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी का इटली दौरा: मेलोनी को मिला ‘मेलोडी’ टॉफी का खास तोहफा, मुलाकात में दिखी गर्मजोशी
PM मोदी का इटली दौरा: मेलोनी को मिला ‘मेलोडी’ टॉफी का खास तोहफा, मुलाकात में दिखी गर्मजोशी
देहरादून के पैनेसिया अस्पताल में भयावह आग: ICU में AC ब्लास्ट से मची तबाही, 1 मरीज की मौत, कई घायल
देहरादून के पैनेसिया अस्पताल में भयावह आग: ICU में AC ब्लास्ट से मची तबाही, 1 मरीज की मौत, कई घायल
PM मोदी द्वारा मेलोनी को ‘मेलोडी’ टॉफी गिफ्ट किए जाने पर Parle कंपनी की आई प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा
PM मोदी द्वारा मेलोनी को ‘मेलोडी’ टॉफी गिफ्ट किए जाने पर Parle कंपनी की आई प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा
'कोई बचाने नहीं आता', ट्विशा और दीपिका डेथ केस पर कंगना रनौत का तीखा बयान, महिलाओं को दी अहम सलाह
'कोई बचाने नहीं आता', ट्विशा और दीपिका डेथ केस पर कंगना रनौत का तीखा बयान, महिलाओं को दी अहम सलाह
घर के बड़े बेटे को कभी डेट मत करना! लड़की ने ऐसा क्यों कहा? वायरल वीडियो में जानिए वजह
घर के बड़े बेटे को कभी डेट मत करना! लड़की ने ऐसा क्यों कहा? वायरल वीडियो में जानिए वजह
PM मोदी से सवाल पूछने के बाद विवादों में घिरी नॉर्वे की पत्रकार, फेसबुक-इंस्टाग्राम अकाउंट सस्पेंड; चीनी कनेक्शन के लगे आरोप
PM मोदी से सवाल पूछने के बाद विवादों में घिरी नॉर्वे की पत्रकार, फेसबुक-इंस्टाग्राम अकाउंट सस्पेंड; चीनी कनेक्शन के लगे आरोप
आधी रात सलमान खान की 4 पोस्ट से मचा बवाल, एक में दिखा गुस्सा; क्या लॉरेंस बिश्नोई को दिया इशारा? लिखा- ‘60 का हो गया, लेकिन लड़ना नहीं भूला…’
आधी रात सलमान खान की 4 पोस्ट से मचा बवाल, एक में दिखा गुस्सा; क्या लॉरेंस बिश्नोई को दिया इशारा? लिखा- ‘60 का हो गया, लेकिन लड़ना नहीं भूला…’
सोशल मीडिया पर छाया नया AI फोटो ट्रेंड, जानें किस Prompt से बना सकते हैं ऐसी वायरल तस्वीरें
सोशल मीडिया पर छाया नया AI फोटो ट्रेंड, जानें किस Prompt से बना सकते हैं ऐसी वायरल तस्वीरें
मुनव्वर फारूकी के पैर में फ्रैक्चर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर; फैंस हुए परेशान, कॉमेडियन ने दिया हेल्थ अपडेट
मुनव्वर फारूकी के पैर में फ्रैक्चर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर; फैंस हुए परेशान, कॉमेडियन ने दिया हेल्थ अपडेट
तमिलनाडु में नई सरकार पर संकट के संकेत, 10 दिन में ही CM विजय को CPIM की समर्थन वापसी की चेतावनी
तमिलनाडु में नई सरकार पर संकट के संकेत, 10 दिन में ही CM विजय को CPIM की समर्थन वापसी की चेतावनी
ममता बनर्जी को पार्टी बैठक में ही घेरा गया, TMC विधायकों ने जताई खुली नाराजगी; पूर्व CM चुपचाप सुनती रहीं
ममता बनर्जी को पार्टी बैठक में ही घेरा गया, TMC विधायकों ने जताई खुली नाराजगी; पूर्व CM चुपचाप सुनती रहीं
‘जय श्रीराम बोलिए और पेट्रोल 10 रुपये सस्ता हो जाएगा’,संजय राउत का BJP पर तीखा वार, ईंधन कीमतों पर बढ़ा सियासी ताप
‘जय श्रीराम बोलिए और पेट्रोल 10 रुपये सस्ता हो जाएगा’,संजय राउत का BJP पर तीखा वार, ईंधन कीमतों पर बढ़ा सियासी ताप
ट्विशा शर्मा केस में नया मोड़: दोबारा पोस्टमार्टम की मांग पर आज कोर्ट में सुनवाई, परिजनों ने उठाए गंभीर सवाल
ट्विशा शर्मा केस में नया मोड़: दोबारा पोस्टमार्टम की मांग पर आज कोर्ट में सुनवाई, परिजनों ने उठाए गंभीर सवाल
तलाक की अफवाहों के बीच Sapna Choudhary का बड़ा कदम, पति के नाम का टैटू हटाने का फैसला; बोलीं- ‘रुकावट को हटाना…’
तलाक की अफवाहों के बीच Sapna Choudhary का बड़ा कदम, पति के नाम का टैटू हटाने का फैसला; बोलीं- ‘रुकावट को हटाना…’