सर्दियों में लें सरसों के साग का मजा, मिलेगा पंजाबी ज़ायका #Recipe

By: Ankur Mon, 29 Nov 2021 09:50:47

सर्दियों में लें सरसों के साग का मजा, मिलेगा पंजाबी ज़ायका #Recipe

सर्दियों का मौसम जारी हैं जिसमें मक्के की रोटी बहुत पसंद की जाती हैं। मक्के की रोटी का जायका तब और बढ़ जाता हैं जब इसके साथ सरसों का साग मिल जाए। स्वाद और पौष्टिकता से भरपूर सरसों का साग बेहतरीन स्वाद देता हैं। आज इस कड़ी में हम आपके लिए पंजाबी जायके से भरी सरसों के साग की Recipe लेकर आए हैं। तो आइये जानते हैं इसके बारे में।

आवश्यक सामग्री

- 1 गड्डी सरसों का साग
- आधा गड्डी पालक
- आधा गड्डी बथुआ
- 4 प्याज़ (कटे हुए)
- 7-8 लहसुन की कलियां (कटी हुई)
- आधा इंच अदरक का टुकड़ा (कटा हुआ)
- 4 हरी मिर्च (कटी हुई)
- 2 टेबलस्पून तेल
- आधा टीस्पून जीरा
- 2 तेजपत्ता

sarson saag recipe,recipe,recipe in hindi,special recipe

- लाल मिर्च पाउडर (स्वादानुसार)
- धनिया पाउडर (स्वादानुसार)
- हल्दी पाउडर (स्वादानुसार)
- बटर (स्वादानुसार)
- नमक (स्वादानुसार)
- 1 प्याज़ (गोलाई में कटा हुआ)

बनाने की विधि

- कुकर में सरसों, पालक, बथुआ और 1 कप पानी डालकर 4-5 सीटी आने तक उबाल लें।
- ठंडा करके मिक्सर में पीस लें।
- कड़ाही में तेल गरम करके तेजपत्ता व जीरे का छौंक लगाएं।
- हरी मिर्च और अदरक डालकर भून लें।
- प्याज़, अदरक और लहसुन डालकर भूनें।
- हल्का भूरा होने पर सरसों का पिसा हुआ साग, सारे पाउडर मसाले और नमक डालकर 10-15 मिनट तक पकाएं।
- आंच से उतारकर अनियन रिंग से गार्निश करके सर्व करें।

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com