- Hindi News/
- Hunger Struck/
- Hunger Struck Special Recipe Of Chironji Makhana Kheer In Hindi 186421
Lohri 2022 : चिरौंजी मखाने की खीर के साथ त्यौहार पर घोलें मिठास #Recipe
By: Ankur Thu, 13 Jan 2022 08:56 AM
आज लोहड़ी का पावन पर्व हैं जिसे देशभर में बड़े जोश और उत्साह के साथ मनाया जाता हैं। इस दिन घर में कई पकवान बनाए जाते है। इसी कड़ी में हम आपके लिए आज चिरौंजी मखाने की खीर बनाने की Recipe लेकर आए हैं। यह आपके त्यौहार में मीठास घोलने का काम करेगा और इस त्यौहार को और भी रोचक बनाएगा। तो आइये जानते है इसकी Recipe के बारे में...
आवश्यक सामग्री
मखाने - 2 कप
चिरौंजी - 50 ग्राम
केसर - 1 चुटकी
घी - 4 बड़े चम्मच
दालचीनी स्टिक - 1 इंच
पिसा हुआ गुड़ - 1/2 कप
फुल क्रीम दूध - 3 लीटर
इलायची पाउडर - 1 छोटा चम्मच
सूखे मेवे - जरूरत अनुसार ( कटे हुए)
बनाने की विधि
- कढ़ाही में मध्यम आंच पर 2 चम्मच घी गर्म करके मखाना भूनकर अलग निकालें।
- इसके हल्का ठंडा होने पर आधा मखाना मिक्सी दरदरा पीस लें।
- भारी तले वाले पैन में दूध और पीसा मखाना डालकर एक उबाल आने दें।
- फिर इसे 10 मिनट तक गाढ़ा व 2/3 हिस्सा होने तक पकाएं।
- अलग कटोरी में 2 बड़े चम्मच दूध में केसर भिगोएं।
- दूध गाढ़ा होने पर इसमे साबुत मखाना, चिरौंजी डालकर 5-7 मिनट तक बीच-बीच में हिलाते हुए पकाएं।
- खीर गाढ़ी होने पर इसमें गुड़ मिलाकर 5 मिनट तक पकाएं।
- अलग पैन में घी पिघलाकर सूखे मेवे भून लें।
- खीर के मिश्रण में केसर वाला दूध, इलायची पाउडर, सूखे मेवे डालकर 5 मिनट तक पकाएं।
- तैयार मखाना खीर को सर्विंग डिश में निकालकर सर्व करें।
ये भी पढ़े :
# Lohri 2022 : इन उपायों से दुर्भाग्य का नाश होकर घर में आएगी खुशियां