नहीं साफ हो रहे हैं शीशे में लगे दाग, ये नुस्खें बनाएंगे काम आसान

By: Ankur Wed, 24 Nov 2021 6:26:35

नहीं साफ हो रहे हैं शीशे में लगे दाग, ये नुस्खें बनाएंगे काम आसान

घर में लगा आईना बहुत काम आता हैं जिसमे सभी अपना चेहरा निहारते है। शायद ही ऐसा कोई होगा जो दिनभर में एक बार भी शीशे में चेहरा नहीं देखता होगा। चेहरा की सुंदरता को निहारते हुए कई बार शीशे में लगे दाग परेशानी का कारण बनते हैं जो ना होते हुए भी चहरे पर दाग दिखाते हैं। ऐसे में जरूरी हैं कि शीशे में लगे दाग हटाए जाए। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ ऐसे उपाय लेकर आए हैं जिनकी मदद से शीशे की सफाई करते हुए उसे बिल्कुल नए जैसा दिखाया जा सकता है। तो आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में।

टेलकम पाउडर

ये बात सुनने में अजीब सी लग सकती है लेकिन टेलकम पाउडर शीशे की सफाई के लिए बेहद काम आता है। शीशे को पानी से पोछने के बजाय उस पर पहले टेलकम पाउडर को छि़ड़क दें और उसके बाद एक सूखे कपड़े से पोछ दें। इससे शीशे पर लगे दाग साफ हो जाते हैं और दाग नहीं पड़ते हैं।

home tips,smart tips,tips and tricks,mirror cleaning tips

कागज

शीशे की कागज से सफाई करना एक बेहद पारंपरिक और कारगर तरीका है। दरअसल कपड़े से शीशे में जमी नमी को पोछना मुश्किल होता है। जबकि कागज से शीशा अच्छी तरह से साफ हो जाता है क्योंकि कागज शीशे पर जमी सारी नमी को अपने भीतर सोख लेता है। इससे शीशा साफ और चमकदार हो जाता है।

नींबू रस


नींबू का रस सिर्फ सेहत के लिए ही फायदेमंद नहीं है बल्कि नींबू घर के कई कामों में मददगार साबित होता है। शीशे की सफाई के लिए भी नींबू का रस कारगर होता है। नींबू के रस में थोड़ा सा पानी मिलाकर इससे शीशा साफ करें। इसकी मदद से शीशे पर लगे गहरे दाग भी आसानी से साफ हो जाएंगे।

home tips,smart tips,tips and tricks,mirror cleaning tips

एल्कोहल

अगर आपके घर के शीशे पर काफी पुराने दाग लगे हैं तो उसे साफ करने के लिए एल्कोहल का इस्तेमाल एक बढ़िया विकल्प हो सकता है। दागों पर पहले एल्कोहल को छिड़क दें और कुछ देर के लिए छोड़ दें। उसके बाद एक सूखे कपड़े से दर्पण को अच्छी तरह से पोछ दें। पुराने दाग भी आसानी से साफ हो जाएंगे।

व्हाइट वेनेगर


शीशे पर लगे धब्बों को साफ करने के लिए व्हाइट वेनेगर का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। गुनगुने पानी में पहले एक चम्मच व्हाइट विनेगर डाल दें। उसके बाद इस घोल से शीशे की सफाई करें। आखिर में कागज की मदद से शीशे को अच्छी तरह से पोछ लें। शीशे के सारे दाग छू मंतर हो जाएंगे।

ये भी पढ़े :

# महाराष्‍ट्र: दिसंबर में आ सकती है कोरोना की तीसरी लहर, स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री राजेश टोपे ने कहा - लोग घबराएं नहीं पर सावधानी बरतें

# राजस्थान के स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की पोल खोलने वाली घटना, प्रेग्नेंट महिला को कंधे पर उठाकर 6KM चढ़े पहाड़, दर्द से तड़पती रही

# नए आबकारी मंत्री ने राजस्थान में शराबबंदी करने से साफ किया मना, बोले- जहरीली से अच्छा है सरकारी शराब पीएं

# मर्दों से तंग आकर खुद से शादी करने वाली यह मॉडल लेने जा रही अपने आप से तलाक!

# दिन में 11-12 बार खाना खाते थे अहान, रजत टोकस अस्पताल में, इसलिए उड़ी हुई है ऋतिक की नींद

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com