इन तरीकों से करें मिठाइयों में इस्तेमाल होने वाले मावे के असली या नकली होने की पहचान

By: Ankur Sat, 07 Nov 2020 7:07:09

इन तरीकों से करें मिठाइयों में इस्तेमाल होने वाले मावे के असली या नकली होने की पहचान

दिवाली के त्यौहार की तैयारियां घरों में कई दिनों पहले से ही होने लग जाती हैं। इस त्यौहार के लिए घर में कई तरह की मिठाइयां बनाई जाती हैं जिसके लिए मावे का इस्तेमाल होता हैं। लेकिन इस ज़माने में मावे के मिलावट की कई खबरें सामने आती रहती हैं जो सेहत को नुकसान पहुंचाते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ ऐसे तरीके लेकर आए हैं जिनकी मदद से मावे के असली या नकली होने की पहचान आसानी से की जा सकती हैं। तो आइये जानते हैं इनके बारे में।

- अगर खोया असली है तो वह एक दम मुलायम व नर्म दिखेगा। इसके विपरित नकली खोया दरदरा होगा।

- अगर मावा खाने पर मुंह में चिपके तो इसका मतलब आपका मावा नकली है।

- मावे के मिश्रण से आटे जैसी लोइयां बनाए। अगर खोया नकली होगा तो लोइयां फटने लगेगी।

home tips,kitchen tips,mawa quality tips ,होम टिप्स, किचन टिप्स, मावे की क्वालिटी

- मावे को खाकर भी असली-नकली की पहचान हो सकती है। अगर यह खाने में कच्चे दूध का टेस्ट दें तो आपका मावा असली है।

- खोए में चीनी मिलाकर उसे हल्का गर्म करें। अगर खोया पानी छोड़ने लगे तो इसका मतलब आपका मावा नकली है।

- अगर मावा हाथ लगाने पर चिपचिप करें तो समझ जाए कि खोया खराब है। जबकि असली खोया हमेशा सूखा होता है।

- इसके अलावा खोए को पानी में डालकर फेंटे। अगर खोया नकली है तो वह पानी में दानेदार रूप में फैल जाएगा। इसके विपरित असली खोया पानी में मिक्स हो जाएगा।

- असली व नकली मावा की पहचान रंगों से भी की जा सकती है। दरअसल असली खोया एक दम सफेद होता है। वहीं दूसरी ओर नकली खोए का रंग हल्का पीला होता है।

ये भी पढ़े :

# इस तरह करें रसोई के बर्तनों की सफाई, कम मेहनत में होगा ज्यादा काम

# किचन से आने वाली बदबू बनती हैं समस्या, इन टिप्स की मदद से दूर करें परेशानी

# उबली चाय को फेंकने की बजाय इस तरह करें इस्तेमाल, फायदे हैरान करने वाले

# करवाचौथ पर चाहते हैं मेहंदी का गहरा रंग, इन टिप्स की मदद से अच्छे रचेंगे हाथ

# दिवाली से पहले खरीदने जा रहे घर का फर्नीचर, सही चुनाव के लिए जरूर जानें ये टिप्स

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com