हिमाचल प्रदेश की खूबसूरती को चार चाँद लगाता है मंडी का देवीदढ़, पर्यटकों की पहली पसंद

By: Pinki Mon, 15 Jan 2024 10:45:49

हिमाचल प्रदेश की खूबसूरती को चार चाँद लगाता है मंडी का देवीदढ़, पर्यटकों की पहली पसंद

अगर आप माउंटेन लवर हैं तो हिमाचल प्रदेश जैसी खूबसूरत पहाड़ी जगह आपकी लिस्ट में सबसे ऊपर होनी चाहिए। हिमाचल प्रदेश में प्रकृति ने दिल खोलकर अपनी खूबसूरती लुटाई है और यहां एक से बढ़कर एक खूबसूरत पर्यटन स्थल हैं, जिनका दीदार करने के लिए सैलानी खिंचे चले आते हैं। यहां के मंडी जिले में एक ऐसा ही लोकप्रिय पर्यटन स्थल देवीदढ़ है। मंडी जिले के गोहर ब्लॉक में यह जगह अपने प्राकृतिक सौंदर्य और दिलकश वातावरण के लिए प्रसिद्ध है। अद्भुत खूबसूरती और खजियार की तरह दिखने के कारण देवीदढ़ को मिनी खजियार भी कहा जाता है। देवीदढ़ का वातावरण यहां आए पर्यटकों को काफी रास आता है। समुद्री सतह से लगभग 7800 फीट की ऊंचाई पर स्थित देवीदढ़ जौनी घाटी का अंतिम गांव है। चारों तरफ देवदार के ऊंचे-ऊंचे पेड़ों से घिरे होने के कारण यहां का नजारा देखने लायक होता है।

devidarh mandi,himachal pradesh travel,explore devidarh in mandi,mandi district tourist spots,devidarh village tourism,himachal pradesh offbeat destinations,travel guide for devidarh,rural experiences in himachal,picturesque villages in mandi,devidarh travel tips

आकर्षक खूबसूरती

यहां जंगल के बीचोंबीच एक बहुत पुराना पुल है, जो दिखने में बहुत ही ज्यादा आकर्षक लगता है। इस पुल का नजारा बहुत खूबसूरत दिखता है। यहां मुंडसन माता ​​का मंदिर स्थित है। मंदिर के आसपास का नजारा भी काफी खूबसूरत है। इसके अलावा देवीदढ़ से बेहद खूबसूरत दो ट्रेकिंग मार्ग भी हैं। इनमें एक माता शिकारी देवी और दूसरा है कमरुनाग मंदिर के लिए है। यहां ट्रेकिंग करना एक रोमांच पैदा करता है। देवीगढ़ ट्रेक के रास्ते में जंजैहली, शिकारी देवी, कमरुनाग जैसे लोकप्रिय जगहें भी हैं। देवीदढ़ की जलवायु पूरे साल बहुत ठंडी रहती है। इस घाटी में भारी बर्फबारी होती है। यही कारण है कि देवीदढ़ आने का सबसे सही समय गर्मियों का मौसम होता है। इस दौरान बहुत से पर्यटक यहां घूमने के लिए आते हैं।

devidarh mandi,himachal pradesh travel,explore devidarh in mandi,mandi district tourist spots,devidarh village tourism,himachal pradesh offbeat destinations,travel guide for devidarh,rural experiences in himachal,picturesque villages in mandi,devidarh travel tips

कैसे पहुंचें देवीदढ़

मंडी से देवीदढ़ की दूरी लगभग 42 किलोमीटर है। बस की मदद से आप इस दूरी को पूरा कर सकते हैं। देवीदढ़ से निकत्तम रेलवे स्टेशन 111 किलोमीटर दूर जोगिंदरनगर में है। यह रेलवे स्टेशन छोटी लाइन का है। जो मुख्य लाइन से पठानकोट में जुड़ हुआ है। देवीदढ़ से नजदीकी हवाई अड्डा 94 किलोमीटर की दूरी पर कुल्लू भुंतर में है। मंडी तक सड़क मार्ग के जरिए पहुंचा जा सकता है।

ये भी पढ़े :

# गंगोत्री धाम से 9 किलोमीटर की दूरी पर भागीरथी के संगम पर है भैरों घाटी, लंका से पैदल चलकर आते थे तीर्थयात्री

# पर्यटकों की पहली पसंद बनी रहती है खुर्पाताल झील, बदलती है अपना रंग

# शिमला से 34 किलोमीटर दूर बेहद खूबसूरत पिकनिक स्पॉट हैं साधुपुल, बीच नदी में बैठकर ले सकते है ब्रेकफास्ट का मजा

# शिमला से 18 और कुफरी से महज 6 किलोमीटर दूर है यह खूबसूरत गांव, बर्फ से ढकी रहती हैं वादियां

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com