मॉनसून में इम्यून सिस्टम को मजबूत करेंगे ये 5 फल

By: Ankur Tue, 07 July 2020 6:39:02

मॉनसून में इम्यून सिस्टम को मजबूत करेंगे ये 5 फल

मॉनसून आ चुका हैं जिसके चलते तपती गर्मी से राहत मिली हैं। लेकिन यह मॉनसून अपने साथ कई बीमारियां भी लेकर आता हैं और इन्फेक्शन का डर बना रहता हैं। ऐसे में जरूरी हैं कि अपने इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाया जाए, खासतौर से इस कोरोना कहर के समय। जी हां, इस मॉनसून अपनी सेहत को स्वस्थ बनाए रखने के लिए जरूरी हैं कि इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाया जाए। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ ऐसे फलों की जानकारी लेकर आए हैं जिनका सेवन आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। तो आइये जानते हैं इनके बारे में।

लीची

लीची खाने में टेस्टी होने के साथ कई औषधीय गुणों से भरी होती है। इसके सेवन से पाचन तंत्र मजबूत होता है। इम्यूनिटी स्ट्रांग होने से बीमारियों से लड़ने की शक्ति बढ़ती है। ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। इसलिए खासतौर पर मानसून में लीची का सेवन जरूर करना चाहिए।

Health tips,health tips in hindi,monsoon health tips,healthy food,strong immune system,coronavirus ,हेल्थ टिप्स, हेल्थ टिप्स हिंदी में, मॉनसून में सेहत, स्वस्थ आहार, मजबूत इम्यून सिस्टम, कोरोनावायरस

आलूबुखारा

खाने में खट्टे- मीठे स्वाद वाला आलूबुखारा कैल्शियम, मिनरल्स, विटामिन, फाइबर, एंटी- बैक्टीरियल गुणों से भरा होता है। खासतौर पर बारिश के दिनों में इसका सेवन करना काफी फायदेमंद होता है। इसमें कैलोरी की मात्रा बहुत कम होने से वजन कंट्रोल में रहता है। इसके सेवन से इम्यून सिस्टम मजबूत होने के साथ बॉडी में इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस रखने में मदद मिलती है। इसलिए मानसून के दौरान आलूबुखारा का सेवन जरूर करना चाहिए।

चुकंदर

चुकंदर में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स, एंटी- बैक्टीरियल गुण पाचन तंत्र को बेहतर करने में मदद करते हैं। यह स्किन और बालों दोनों के लिए फायदेमंद होता है। खून की कमी पूरी हो सही वजन मिलने में मदद मिलती है। इसे आप सलाद, जूस आदि तरीकों से अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

Health tips,health tips in hindi,monsoon health tips,healthy food,strong immune system,coronavirus ,हेल्थ टिप्स, हेल्थ टिप्स हिंदी में, मॉनसून में सेहत, स्वस्थ आहार, मजबूत इम्यून सिस्टम, कोरोनावायरस

सेब

जैसे कि कहा ही जाता है कि बीमारियों से बचने के लिए दिन में 1 सेब जरूर खाना चाहिए। इससे सेहत दुरुस्त होती है। इसमें फाइबर्स अधिक होने से पाचन तंत्र मजबूत होता है। मानसून के मौसम मे सुबह खाली पेट 1 सेब खाने से काफी फायदेमंद होता है। इससे इम्यून सिस्टम स्ट्रांग होता है। साथ ही सेब में फाइबर, कैल्शियम, एंटी- ऑक्सीडेंट, एंटी- बैक्टीरियल गुण होने से शरीर को बीमरियों की चपेट में आने से बचाता है।

अनार

अनार में आयरन, एंटी- ऑक्सीडेंट, एंटी- इंफ्लेमेटरी, एंटी- बैक्टीरियस गुण होते है। इसके सेवन से मेटाबॉलिज्म मजबूत होने के साथ रेड बल्ड सेल्स बढ़ने में मदद मिलती है। अनार हर मौसम में मिलने वाला फल है। मगर मानसून में इसका सेवन करना काफी फायदेमंद होता है। यह इम्यूनिटी को बढ़ाकर शरीर को बीमारियों की चपेट में आने से रोकता है।

ये भी पढ़े :

# आपको बीमार कर सकता हैं बरसात के दिनों में इन 4 आहार का सेवन

# इन 5 चीजों का सेवन डायबिटीज मरीजों के लिए नुकसानदायक, बनाए दूरी

# डिहाइड्रेशन की समस्या से बचाएंगे ये आहार, करें इन्हें शामिल

# आपके लीवर और किडनी दोनों का ख्याल रखता है ये फल, कैंसर के जोखिम को भी करता है कम

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com