किसी महारानी से कम नहीं हैं नोरा फतेही का यह विंटेज लुक, ढाया अपनी खूबसूरती का कहर

By: Ankur Mon, 25 Jan 2021 2:36:08

किसी महारानी से कम नहीं हैं नोरा फतेही का यह विंटेज लुक, ढाया अपनी खूबसूरती का कहर

अगर बॉलीवुड बाला नोरा फतेही की बात करें तो अपने डांस और खूबसूरती से उन्होंने सभी का दिल जीता हैं। इसी के साथ ही वे अपने लुक को लेकर भी सुर्खियाँ बटोरती हैं। सोशल मीडिया पर उनके दीवानों की कमी नहीं हैं जो उनकी एक झलक को तरसते हैं। ऐसा ही एक विंटेज लुक नोरा का अब सामने आया हैं जिसमें वे अपनी खूबसूरती का कहर बरपा रही हैं। मशहूर डिजाइनर अबु जानी संदीप खोसला के खास कलेक्शन के लिए नोरा ने मोतियों का ब्लाउज पहन रखा था। जिसमे वो सल्ट्री अवतार में तो दिख ही रही थीं। वहीं उनका पूरा लुक किसी महारानी की तरह दिख रहा था। तो आगे की स्लाइड में देखिए नोरा की खूबसूरत तस्वीरें।

fashion tips,nora fatehi,nora fatehi fashion,nora fatehi vintage look,celebrity fashion ,फैशन टिप्स, सेलेब्रिटी फैशन, नोरा फतेही, नोरा फतेही विंटेज लुक, नोरा फतेही फैशन

नोरा हर लुक में कहर ढाती हैं। फिर वो चाहे उनका वेस्टर्न कपड़ों में सेक्सी लुक हो या फिर देसी इंडियन कपड़ों में लुक। हर बार की तरह इस बार भी नोरा की तस्वीरों पर फैंस मर मिटे हैं। मोतियों की डिजाइन वाले स्टेटमेंट ब्लाउज के साथ सफेद रंग की जामदानी साड़ी और ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर में वो किसी महारानी की तरह दिख रही हैं। वहीं उनका विंटेज लुक हर किसी का दिल लुभा रहा है।

fashion tips,nora fatehi,nora fatehi fashion,nora fatehi vintage look,celebrity fashion ,फैशन टिप्स, सेलेब्रिटी फैशन, नोरा फतेही, नोरा फतेही विंटेज लुक, नोरा फतेही फैशन

गहरे रंग की लिपस्टिक और बालों को खास अंदाज में कर्ल किया गया है। वहीं इस स्टेटमेंट ब्लाउज को क्रिस्टल के चोकर नेकपीस के साथ टीमअप किया गया है। ये सारी चीजें नोरा के लुक में चार चांद लगाने के लिए काफी दिख रही हैं। वहीं नोरा की ये तस्वीर बॉलीवुड की एक्ट्रेस मधुबाला की याद दिला रही है जो कि मोतियों की ज्वैलरी से बेहद लगाव रखती थीं।

ये भी पढ़े :

# दिशा पटानी का अजीबोगरीब स्वेटर बटोर रहा सुर्खियां, कीमत कर देगी हैरान

# ये तीन हेयरस्टाइल होती हैं मिनटों में तैयार, आपकी हर ड्रेस के साथ करेगी मैच

# लड़कियों की पहली पसंद बनते हैं ये फुटवियर, इस साल भी रहेंगे ट्रेंड में

# मलाइका अरोड़ा ने चुराई सारी लाइमलाइट, लुक ऐसा कि निगाहें हटाना मुश्किल

# पर्पल ड्रेस में कहर बरपा रही नोरा फतेही, दिलकश अंदाज ने लूटा सभी का दिल

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com