कान्स 2022 के रेड कारपेट पर टीवी एक्ट्रेस Helly Shah का डेब्यू, डीप नेकलाइन गाउन में बिखेरा जलवा
By: Pinki Thu, 19 May 2022 10:58:39
टीवी एक्ट्रेस हेली शाह ने भी कान्स के रेड कारपेट पर अपना डेब्यू कर लिया है। इसी के साथ हेली भारत को कान्स में रिप्रेजेंट करने वाली हिना खान के बाद दूसरी टीवी एक्ट्रेस बन गई हैं। 18 मई को हेली शाह ने रेड कारपेट पर अपना जलवा बिखेरा। रेड कारपेट पर हेली ग्रीन एंड ग्रे कलर के शिमर गाउन में वॉक करती नजर आईं।
डीप नेकलाइन और थाई हाई स्लिट इस गाउन में हेली शाह का कॉन्फिडेंस देखने लायक था। हेली शाह अपनी डेब्यू फिल्म काया पलट के लिए कान्स 2022 में पहुंची हैं। कान्स फिल्म फेस्टिवल 2022 में काया पलट के पोस्टर से पर्दा उठाया जाने वाला है। इसके अलावा हेली फिल्मों की स्क्रीनिंग का हिस्सा भी बन रही हैं।
हेली शाह ने खुद भी अपने लुक को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। फोटोज में वह कान्स के Hotel Martinez की बालकनी में खड़ी पोज कर रही हैं। हेली के खूबसूरत गाउन के बैकसाइड को इसमें देखा जा सकता है। यह गाउन डिजाइनर Ziad Nakad के कलेक्शन का है।
18 मई को हेली शाह कान्स पहुंची थीं। उन्होंने ऑरेंज कलर के पैंट सूट में अपनी फोटोज को शेयर किया था। फोटोज में वह सड़क किनारे वॉक करती नजर आ रही थीं। उनके लुक के साथ उनका चश्मा और पर्ल ईयररिंग्स देखने लायक थे।
हेली शाह के टीवी करियर की बात करें तो उन्हें स्वरागिनी, लाल इश्क, सूफियाना मेरा इश्क और इश्क में मरजावां 2 जैसे शोज में देखा जा चुका है। उनकी फिल्म 'काया पलट' के साथ-साथ शॉर्ट फिल्म 'जिबाह' भी जल्द आने वाली है।
ये भी पढ़े :
# Cannes 2022: हिना खान ने स्ट्रैप्लेस रेड प्लेटेड गाउन में लूटी महफिल, फैंस ने बांधे तारीफों के पुल
# Cannes 2022: दीपिका, तमन्ना, पूजा और उर्वशी ने Cannes में किया घूमर, वीडियो हुआ वायरल