एक और बंगाली एक्ट्रेस ने किया सुसाइड, घर में फंदे से लटकते मिला शव, पिछले तीन दिनों में यह दूसरी मौत

By: Pinki Fri, 27 May 2022 12:59:30

एक और बंगाली एक्ट्रेस ने किया सुसाइड, घर में फंदे से लटकते मिला शव, पिछले तीन दिनों में यह दूसरी मौत

बंगाली सिनेमा जगत के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। मॉडल और अभिनेत्री विदिशा डे मजुमदार के बाद कोलकाता में आज एक और मॉडल अभिनेत्री ने खुदकुशी कर ली। मॉडल अभिनेत्री का नाम मंजूषा नियोगी था। मंजूषा नियोगी का शव आज उनके पाटुली के घर में फंदे से लटकता मिला। मौत के कारणों का अभी तक कोई खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि मंजूषा नियोगी और विदिशा बहुत अच्छी दोस्त बताई जा रही हैं। मंजूषा की मां के मुताबिक, विदिशा की मौत के बाद से ही मंजूषा डिप्रेशन में थी. पुलिस ने मंजूषा के शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है।

पिछले तीन दिनों में यह दूसरी एक्ट्रेस की मौत है। आपको जानकर हैरानी होगी कि बीते 15 दिनों में कोलकाता में 3 अभिनेत्रियों की मौत हो चुकी है। ये वाकई में चौंका देने वाली घटना है।

manjusha neogi,manjusha neogi suicide,kolkata,west bengal

शुरुआत छोटे परदे की मशहूर अभिनेत्री पल्लवी डे की मौत से हुई थी। 15 मई को पल्लवी का शव उनके घर में फंदे से लटकता मिला था। पल्लवी के परिवार ने कत्ल की शिकायत दर्ज कराई थी और लिव इन में रह रहे पल्लवी के बॉयफ्रेंड को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।

manjusha neogi,manjusha neogi suicide,kolkata,west bengal

इसके बाद दो दिन पहले ही उत्तर कोलकाता में मॉडल और अभिनेत्री विदिशा डे मजुमदार का शव भी फंदे से झूलता मिला। विदिशा ने एक सुसाइड नोट भी लिखा था और मौत के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं बताया था। पुलिस ने अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। एक्ट्रेस के बॉयफ्रेंड के साथ रिश्तों की जांच भी की जा रही है। विदिशा के दोस्तों का कहना है कि एक्ट्रेस अपने बॉयफ्रेंड की वजह से डिप्रेशन में थीं। विदिशा ने अपने सुसाइड नोट में खुद को कैंसर होने की बात लिखी थी। जो कि उन्हें नहीं था।

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए बॉलीवुड, टीवी और मनोरंजन से जुड़ी News in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com