फेदर गाउन में Pooja Hegde ने दिखाया अपना दिलकश अंदाज, खूबसूरती के कायल हुए लोग

By: Pinki Thu, 19 May 2022 11:23:32

फेदर गाउन में Pooja Hegde ने दिखाया अपना दिलकश अंदाज, खूबसूरती के कायल हुए लोग

बॉलीवुड एक्ट्रेस पूजा हेगड़े (Pooja Hegde) ने 75वें कान्स फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर अपना जलवा बिखेरा है।पूजा हेगड़े फेमस डिजाइनर Maison Geyanna Youness के बनाए गाउन को पहनकर कान्स 2022 के रेड कारपेट पर उतरीं। उन्होंने इलैबोरेट स्ट्रैपलेस गाउन को पहना था, जिसमें लंबी फेदर स्कर्ट थी। पूजा हेगड़े ने अपने लुक को इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया है। फोटोज के साथ पूजा ने #CraftedInIndia का भी इस्तेमाल किया। इसका मतलब है कि उनकी ड्रेस को भारत में बनाया गया है।

पूजा हेगड़े का लुक धड़ल्ले से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उनके फेदर गाउन के साथ-साथ उनके मेकअप और इयररिंग्स की भी काफी चर्चा हो रही है। अपने लुक को सोशल मीडिया पर शेयर कर पूजा ने लिखा है कि वह बहुत कुछ महसूस कर रही हैं।

इसके अलावा पूजा हेगड़े ने एक और फोटोशूट करवाया है। इसमें वह समंदर किनारे खड़ी नजर आईं। पूजा का दूसरा लुक भी स्ट्रैपलेस है। इसके साथ उन्होंने लम्बा केप पहना हुआ है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो पूजा हेगड़े को फिल्म राधे श्याम में पिछली बार देखा गया था। इसमें उनके हीरो प्रभास थे। अब जल्द ही पूजा, रणवीर सिंह के साथ फिल्म सर्कस में नजर आएंगी। इस फिल्म को डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने बनाया है।

ये भी पढ़े :

# कान्स 2022 के रेड कारपेट पर टीवी एक्ट्रेस Helly Shah का डेब्यू, डीप नेकलाइन गाउन में बिखेरा जलवा

# Cannes 2022: हिना खान ने स्ट्रैप्लेस रेड प्लेटेड गाउन में लूटी महफिल, फैंस ने बांधे तारीफों के पुल

# Cannes 2022: दीपिका, तमन्ना, पूजा और उर्वशी ने Cannes में किया घूमर, वीडियो हुआ वायरल

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए बॉलीवुड, टीवी और मनोरंजन से जुड़ी News in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com