Cannes 2022: हिना खान ने स्ट्रैप्लेस रेड प्लेटेड गाउन में लूटी महफिल, फैंस ने बांधे तारीफों के पुल

By: Pinki Thu, 19 May 2022 10:27:01

Cannes 2022: हिना खान ने स्ट्रैप्लेस रेड प्लेटेड गाउन में लूटी महफिल, फैंस ने बांधे तारीफों के पुल

कान्स फिल्म फेस्टिवल 2022 का धमाकेदार आगाज हो चुका है। 17 मई से 28 मई तक चलने वाले इस कान्स फिल्म फेस्टिवल 2022 में हिना खान ने अपने सुपर सिजलिंग लुक से हर किसी को इंप्रेस कर दिया है। कान्स से हिना खान का फर्स्ट लुक सामने आ चुका है और यकीन मानिए हिना इस लुक में किसी डीवा से कम नहीं लग रही हैं।

हिना खान ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कान्स से अपने पहले लुक की झलक फैंस संग शेयर की है। फोटोज में हिना स्ट्रैप्लेस रेड प्लेटेड गाउन में देखी जा सकती हैं। स्टनिंग ड्रेस के साथ एक्ट्रेस ने अपने शोल्डर लेंथ हेयर को मेसी लुक देकर ओपन ही रखा। उन्होंने अपने लुक को ट्रेंडी ईयररिंग्स के साथ कंप्लीट किया। हिना अपनी दिलकश अदाओं से करोड़ों लोगों को दीवाना बना रही हैं।

cannes 2022,cannes festival 2022,hina khan,hina khan cannes look,hina khan news,hina khan dress,entertainment

मेकअप की बात करें तो हिना खान ने अपने मेकअप को सटल ही रखा है। ग्लोइंग बेस और न्यूड लिपस्टिक में हिना का लुक देखते ही बनता है। हिना खान अपनी अपकमिंग इंडो-इंग्लिश फिल्म 'कंट्री ऑफ ब्लाइंड' के पोस्टर लॉन्च के लिए कान्स के 75वें एडिशन के रेड कार्पेट पर चलेंगी।

cannes 2022,cannes festival 2022,hina khan,hina khan cannes look,hina khan news,hina khan dress,entertainment

हिना के इस लुक पर फैंस फिदा हो रहे है और उनकी तारीफों के पुल बांध रहे हैं। एक यूजर ने हिना की तारीफ में लिखा- 'ये ड्रेस सिर्फ आपके लिए ही बनी है। आप इसमें स्टनिंग लग रही हैं।' वहीं, कुछ फैंस हिना को गॉर्जियस बता रहे हैं तो कुछ ब्यूटीफुल कहकर उनकी तारीफ कर रहे हैं।

ये भी पढ़े :

# Cannes 2022: दीपिका, तमन्ना, पूजा और उर्वशी ने Cannes में किया घूमर, वीडियो हुआ वायरल

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए बॉलीवुड, टीवी और मनोरंजन से जुड़ी News in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com