न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पंचतत्व में विलीन हुए 'ठाकुर सज्जन सिंह', अंतिम दर्शन करने पहुंचे ये दिग्गज सितारे

'मन की आवाज प्रतिज्ञा' सीरियल में ठाकुर सज्जन सिंह का किरदार निभाकर घर-घर में मशहूर हुए अनुपम श्याम का 63 वर्ष की उम्र में रविवार (8 अगस्त) को निधन हो गया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 09 Aug 2021 5:32:34

पंचतत्व में विलीन हुए 'ठाकुर सज्जन सिंह', अंतिम दर्शन करने पहुंचे ये दिग्गज सितारे

'मन की आवाज प्रतिज्ञा' सीरियल में ठाकुर सज्जन सिंह का किरदार निभाकर घर-घर में मशहूर हुए अनुपम श्याम का 63 वर्ष की उम्र में रविवार (8 अगस्त) को निधन हो गया। अनुपम आईसीयू में वेंटिलेटर पर थे। हालांकि अनुपम काफी समय से बीमार थे लेकिन मल्टिपल ऑर्गन फेलियर के चलते उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। अनुपम श्याम के निधन से फिल्म और टेलीविजन इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ पड़ी। वहीं आज अनुपम श्याम का मुंबई में ही अंतिम संस्कार किया गया जिसमें उनके साथ काम कर चुके कई सितारे उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे। अनुपम श्याम का अंतिम संस्कार मुंबई के गोरेगांव स्थित शिवधाम श्मशाम घाट में किया गया।

अनुपम श्याम बीते कुछ दिनों से बीमार थे, जिसके चलते वो मुंबई लाइफ लाइन अस्पताल में भर्ती थे। रविवार की रात उनके कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया और उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया।

पिछले साल मार्च में लॉकडाउन के वक्त अनुपम को किडनी में परेशानी के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके भाई ने आर्थिक मदद की अपील की थी क्योंकि वे बिल चुकाने में असक्षम थे। इस साल ‘मन की आवाज प्रतिज्ञा’ के दूसरे सीजन की शुरुआत होने पर उन्होंने वापसी की थी। शूट खत्म होने के बाद अनुपम सप्ताह में तीन बार डायलिसिस पर जाते थे।

अनुपम श्याम करीब 27 सालों से फिल्म और टेलीविजन इंडस्ट्री में सक्रिय थे। ऐसे में उनके निधन के बाद उनके अंतिम संस्कार में कई सितारें उनके अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे। जिनमें यशपाल शर्मा, आदित्य श्रीवास्तव, संजय मिश्रा, मुकेश तिवारी, अभय भार्गव जैसे कई सितारे पहुंचे। इन सभी सितारों ने कभी ना कभी अनुपम श्याम के साथ काम किया है।

वहीं सोशल मीडिया पर भी कई सितारे अनुपम श्याम के निधन पर शोक व्यक्त कर रहे हैं। जिनमें रणवीर शौरी, मनोज जोशी का नाम शामिल है। बता दें कि अनुपम श्याम ने कई टेलीविजन धारावाहिकों और फिल्मों में काम किया है। लेकिन उनके प्रसिद्धि उनके किरदार ठाकुर सज्जन सिंह से ही मिली।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

पीएम मोदी आज रात 8:30 बजे देश को करेंगे संबोधित, महिला आरक्षण पर आ सकता है बड़ा बयान?
पीएम मोदी आज रात 8:30 बजे देश को करेंगे संबोधित, महिला आरक्षण पर आ सकता है बड़ा बयान?
ईरान ने दोबारा बंद किया होर्मुज जलमार्ग, अमेरिका पर समझौता तोड़ने का लगाया आरोप
ईरान ने दोबारा बंद किया होर्मुज जलमार्ग, अमेरिका पर समझौता तोड़ने का लगाया आरोप
यूपी के श्रमिकों के लिए खुशखबरी, योगी सरकार ने न्यूनतम मजदूरी दरों में किया बड़ा संशोधन
यूपी के श्रमिकों के लिए खुशखबरी, योगी सरकार ने न्यूनतम मजदूरी दरों में किया बड़ा संशोधन
महिला आरक्षण बिल गिरने पर भड़कीं अपर्णा यादव, सपा-कांग्रेस का झंडा जलाकर बोलीं— देश कभी माफ नहीं करेगा
महिला आरक्षण बिल गिरने पर भड़कीं अपर्णा यादव, सपा-कांग्रेस का झंडा जलाकर बोलीं— देश कभी माफ नहीं करेगा
Iran-US War: ट्रंप का दावा- 'होर्मुज खुलने से शी जिनपिंग बेहद खुश, जल्द होगी ऐतिहासिक मुलाकात'
Iran-US War: ट्रंप का दावा- 'होर्मुज खुलने से शी जिनपिंग बेहद खुश, जल्द होगी ऐतिहासिक मुलाकात'
Redmi का धमाकेदार बजट फोन, 10,000mAh बैटरी के साथ जल्द भारत में देगा दस्तक
Redmi का धमाकेदार बजट फोन, 10,000mAh बैटरी के साथ जल्द भारत में देगा दस्तक
‘भूत बंगला’ का धमाकेदार आगाज़: पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर छाई, 7 फिल्मों को पछाड़ रचे दो बड़े कीर्तिमान
‘भूत बंगला’ का धमाकेदार आगाज़: पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर छाई, 7 फिल्मों को पछाड़ रचे दो बड़े कीर्तिमान
Airtel का धमाकेदार सस्ता रिचार्ज, सिर्फ 469 रुपये में 84 दिन की वैलिडिटी और ढेरों फायदे
Airtel का धमाकेदार सस्ता रिचार्ज, सिर्फ 469 रुपये में 84 दिन की वैलिडिटी और ढेरों फायदे
गुजरात टाइटंस की जीत के बाद भी क्यों खफा दिखे शुभमन गिल? नए दाढ़ी वाले लुक पर भी दिया दिलचस्प जवाब
गुजरात टाइटंस की जीत के बाद भी क्यों खफा दिखे शुभमन गिल? नए दाढ़ी वाले लुक पर भी दिया दिलचस्प जवाब
IPL 2026 Points Table: कोलकाता के हाथ लगी 5वीं हार, क्या सबसे पहले होगी बाहर? गुजरात की जीत से पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर
IPL 2026 Points Table: कोलकाता के हाथ लगी 5वीं हार, क्या सबसे पहले होगी बाहर? गुजरात की जीत से पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर
IPL Orange Cap 2026: शुभमन गिल का बड़ा धमाका, सीधे 15वें से नंबर-1 पर पहुंचे, विराट कोहली को पछाड़कर छीनी ऑरेंज कैप
IPL Orange Cap 2026: शुभमन गिल का बड़ा धमाका, सीधे 15वें से नंबर-1 पर पहुंचे, विराट कोहली को पछाड़कर छीनी ऑरेंज कैप
कैंसर से मशहूर टीवी एक्टर का निधन, सीमा जी नायर का टूटा दिल, शेयर किया भावुक पोस्ट
कैंसर से मशहूर टीवी एक्टर का निधन, सीमा जी नायर का टूटा दिल, शेयर किया भावुक पोस्ट
8 हजार कर्मचारियों पर खतरा, अगले हफ्ते Meta में शुरू हो सकती है बड़ी छंटनी – AI रणनीति बनी वजह
8 हजार कर्मचारियों पर खतरा, अगले हफ्ते Meta में शुरू हो सकती है बड़ी छंटनी – AI रणनीति बनी वजह
तारक मेहता के प्रोड्यूसर असित मोदी पर भड़कीं उर्वशी ढोलकिया, देर रात कंस्ट्रक्शन से परेशान होकर उठाई आवाज
तारक मेहता के प्रोड्यूसर असित मोदी पर भड़कीं उर्वशी ढोलकिया, देर रात कंस्ट्रक्शन से परेशान होकर उठाई आवाज