न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सिद्धार्थ मल्होत्रा की 'मिशन मजनू' इस साल नहीं होगी रिलीज; .... बाहों में दिखीं कियारा आडवाणी, देखे वीडियो

बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा इन दिनों अपनी फिल्म 'शेरशाह' के प्रमोशन में बिजी हैं। आने वाले दिनों में वह कई बड़ी फिल्मों में नजर आने वाले हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 10 Aug 2021 1:25:30

सिद्धार्थ मल्होत्रा की 'मिशन मजनू' इस साल नहीं होगी रिलीज; .... बाहों में दिखीं कियारा आडवाणी, देखे वीडियो

बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) इन दिनों अपनी फिल्म 'शेरशाह (Shershaah)' के प्रमोशन में बिजी हैं। आने वाले दिनों में वह कई बड़ी फिल्मों में नजर आने वाले हैं। 'मिशन मजनू' भी उनकी आने वाली बहुचर्चित फिल्मों में शुमार है। इस स्पाई थ्रिलर फिल्म में उनके साथ साउथ की जानी-मानी एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ उनकी जोड़ी बनी है। हाल ही में सिद्धार्थ ने अपनी इस फिल्म के बारे में बात की।

एक इंटरव्यू में सिद्धार्थ से फिल्म की रिलीज के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा, 'हम अब भी 'मिशन मजनू' की शूटिंग कर रहे हैं। ये अभी तक पूरी नहीं हुई है। 'शेरशाह' के पूरे होने के बाद मैं इस फिल्म की शूटिंग दोबारा शुरू करूंगा। मौजूदा माहौल में चीजें बहुत धीमी गति से चल रही हैं। फिलहाल पहले शूटिंग खत्म हो जाए तो हमें आइडिया मिल जाएगा, लेकिन इस साल फिल्म रिलीज होना मुश्किल है।'

'मिशन मजनू' में सिद्धार्थ एक रॉ एजेंट की भूमिका निभा रहे हैं। शांतनु बागची इसका निर्देशन कर रहे हैं। रॉनी स्क्रूवाला और अमर बुटाला मिलकर इस फिल्म का निर्माण कर रहे हैं। परवेज शेख, असीम अरोरा और सुमित बठेजा ने इस फिल्म की कहानी लिखी है। फिल्म में शारिब हाशमी और कुमुद मिश्रा भी अहम किरदारों में नजर आने वाले हैं।

सिद्धार्थ की बाहों में कियारा आडवाणी

अफवाहें हैं कि कियारा इन दिनों सिद्धार्थ को डेट कर रही हैं। हालांकि इन बारें में दोनों ने अभी तक कुछ नहीं कहा है, लेकिन दोनों को साथ-साथ टाइम स्पेंड करते हुए और एक दूसरे घर के सामने कई बार स्पॉट किया गया। इस बीच कियारा और सिद्धार्थ ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल्स पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें दोनों 'शेरशाह' के गाने 'राता लम्बियां लम्बियां' पर परफॉर्म करते दिख रहे हैं। वीडियो में दोनों की बेहतरीन केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। वीडियो में जहां कियारा वाइन कलर की साड़ी पहने आगे-आगे चलती दिख रही हैं तो वहीं आर्मी जैकेट पहने सिद्धार्थ कियारा के पीछे-पीछे धीरे-धीरे चलते दिख रहे हैं। वीडियो के आगे क्लिप में सिद्धार्थ -कियारा एक दूसरे से रोमांटिक अंदाज में एक दूसरे की बाहों में दिखाई देते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

अराजकता और घुसपैठ के आरोप, BJP ने ममता सरकार पर जारी की 14 बिंदुओं की चार्जशीट, अमित शाह का तीखा हमला
अराजकता और घुसपैठ के आरोप, BJP ने ममता सरकार पर जारी की 14 बिंदुओं की चार्जशीट, अमित शाह का तीखा हमला
आज रात एक घंटे के लिए अंधेरे में रहेगा इंडिया गेट, जानिए इसके पीछे की खास वजह
आज रात एक घंटे के लिए अंधेरे में रहेगा इंडिया गेट, जानिए इसके पीछे की खास वजह
नारी शक्ति वंदन अधिनियम में संशोधन की तैयारी, मई में 2 दिन का विशेष संसद सत्र बुलाने की योजना
नारी शक्ति वंदन अधिनियम में संशोधन की तैयारी, मई में 2 दिन का विशेष संसद सत्र बुलाने की योजना
चुन-चुनकर घुसपैठियों को देश से बाहर करेंगे, अमित शाह का ममता सरकार पर तीखा प्रहार
चुन-चुनकर घुसपैठियों को देश से बाहर करेंगे, अमित शाह का ममता सरकार पर तीखा प्रहार
200MP कैमरे के साथ Oppo का नया धमाका, Samsung-Apple-Xiaomi को मिलेगी कड़ी टक्कर
200MP कैमरे के साथ Oppo का नया धमाका, Samsung-Apple-Xiaomi को मिलेगी कड़ी टक्कर
जेवर के किसानों की भूमिका अहम, नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन पर सीएम योगी ने की खुलकर सराहना
जेवर के किसानों की भूमिका अहम, नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन पर सीएम योगी ने की खुलकर सराहना
लाखों यात्रियों को संभालने की क्षमता और बेहतरीन कनेक्टिविटी… जानें नोएडा एयरपोर्ट में क्या-क्या होगा खास?
लाखों यात्रियों को संभालने की क्षमता और बेहतरीन कनेक्टिविटी… जानें नोएडा एयरपोर्ट में क्या-क्या होगा खास?
44 की उम्र में कोरियन अभिनेता ली सांग-बो का निधन, घर में मिला शव, मौत की वजह पर जांच जारी
44 की उम्र में कोरियन अभिनेता ली सांग-बो का निधन, घर में मिला शव, मौत की वजह पर जांच जारी
नोएडा एयरपोर्ट में होंगे ये 10 खास फीचर्स, चेक-इन में नहीं लगेगी लंबी कतार, सामान ऐप से तुरंत ट्रैक होगा
नोएडा एयरपोर्ट में होंगे ये 10 खास फीचर्स, चेक-इन में नहीं लगेगी लंबी कतार, सामान ऐप से तुरंत ट्रैक होगा
करण जौहर ने जैसलमेर में पूरी हॉल बुक कर 'धुरंधर 2' देखी, 9 दिन बाद किया रिव्यू, कहा—'यह नया डायरेक्टर बॉक्स ऑफिस तोड़ देगा'
करण जौहर ने जैसलमेर में पूरी हॉल बुक कर 'धुरंधर 2' देखी, 9 दिन बाद किया रिव्यू, कहा—'यह नया डायरेक्टर बॉक्स ऑफिस तोड़ देगा'
तांबे के बर्तन में रखा पानी क्यों माना जाता है अमृत समान? जानें इसके हैरान कर देने वाले फायदे
तांबे के बर्तन में रखा पानी क्यों माना जाता है अमृत समान? जानें इसके हैरान कर देने वाले फायदे
  रोज सुबह अंकुरित गेहूं खाने से क्या होता है? जानिए इससे मिलने वाले जबरदस्त हेल्थ बेनिफिट्स
रोज सुबह अंकुरित गेहूं खाने से क्या होता है? जानिए इससे मिलने वाले जबरदस्त हेल्थ बेनिफिट्स
अस्पताल में भर्ती हैं ऋतिक रोशन की गर्लफ्रेंड सबा आजाद, घट गया 4 किलो वजन
अस्पताल में भर्ती हैं ऋतिक रोशन की गर्लफ्रेंड सबा आजाद, घट गया 4 किलो वजन
कुवैत, UAE, दुबई और इजरायल पर ईरान ने किए ताबड़तोड़ हमलें, मची अफरातफरी
कुवैत, UAE, दुबई और इजरायल पर ईरान ने किए ताबड़तोड़ हमलें, मची अफरातफरी