फिल्म स्टार सैफ अली खान (Saif Ali Khan) और करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) ने अपने दूसरे बेटे का नाम जहांगीर अली खान रखा है। करीना के एक पारिवारिक सदस्य ने इसकी पुष्टि भी है। हालांकि उन्होंने ये बताया कि नाम की घोषणा करीना और सैफ ही करेंगे।
सैफ अली खान और करीना कपूर खान के परिवार के एक प्रमुख सदस्य ने भास्कर से चर्चा में कहा, 'बच्चा सैफ और करीना का है। ऐसे में नाम रखने का अधिकार भी उन्हीं को है। हमें न तो सैफ करीना के बड़े बेटे का नाम तैमूर रखे जाने पर कोई ऐतराज था और न छोटे बेटे का नाम जहांगीर रखने पर है।














