नीरज चोपड़ा की बायोपिक में इस एक्टर को देखना चाहते हैं फिल्म निर्देशक मिलाप जावेरी
'टोक्यो ओलंपिक 2020 (Tokyo Olympic 2020)' में भारत के स्टार जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) ने एथलेटिक्स में 121 साल से चले आ रहे पदक के सूखे को खत्म कर दिया है।
Posts by : Priyanka Maheshwari |
Updated on: Tue, 10 Aug 2021 2:15:21
'टोक्यो ओलंपिक 2020 (Tokyo Olympic 2020)' में भारत के स्टार जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) ने एथलेटिक्स में 121 साल से चले आ रहे पदक के सूखे को खत्म कर दिया है। नीरज एथलेटिक्स में भारत के लिए गोल्ड जीतने वाले पहले एथलीट बन गए हैं। इस उपलब्धि पर नीरज को देशभर से शुभकामनाएं मिल रही हैं। अब चर्चित फिल्म निर्देशक मिलाप जावेरी ने एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा को नीरज चोपड़ा की बायोपिक में देखने की इच्छा जताई है। नीरज के गोल्ड मेडल जीतने के बाद से सोशल मीडिया पर चर्चाएं शुरू हो गई थीं कि उनकी बायोपिक में कौन सा कलाकार लीड भूमिका निभा सकता है। इसी बीच मिलाप ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर चर्चाओं का बाजार गर्म कर दिया है।