फिल्म पठान ने बॉक्स ऑफिस पर तबाही मचा रखी है। फिल्म हाईएस्ट इंडियन ओपनर फिल्म बन गई है। पठान ने केजीएफ 2 के रिकॉर्ड को पछाड़ा है। पठान ने दूसरे दिन ओपनिंग डे से ज्यादा कमाई की। पहले दिन हिंदी वर्जन ने 55 करोड़ कमाए और दूसरे दिन 70 करोड़। पठान ने 2 दिन में 120 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। एक तरफ फिल्म की कमाई जारी है दूसरी तरफ कंगना रनौत ने पठान की बॉक्स ऑफिस सक्सेस पर ट्वीट किया है। कंगना ने साफ लिखा कि अंत में गूंजना तो यहां सिर्फ जय श्री राम ही है। इससे पहले कंगना ने पठान की तारीफ की थी।
![पठान सिर्फ एक फिल्म हो सकती है, गूंजना तो यहां सिर्फ जय श्री राम है: कंगना रनौत pathaan,pathaan box office collection,pathaan news in hindi,kangana rananut,Shah Rukh Khan,bollywood news in hindi]()
कंगना रनौत ने ट्वीट कर लिखा- 'जो लोग पठान को नफरत पर जीत का दावा बता रहे हैं, मैं इससे सहमत हूं लेकिन किसके प्यार के ऊपर किसकी नफरत? कौन टिकटें खरीद रहा है और कौन इसे सक्सेसफुल बना रहा है? हां, ये भारत का प्यार है, जहां 80% हिंदू रहते हैं और फिर भी एक फिल्म जिसका नाम पठान है, उसमें हमारे दुश्मन देश पाकिस्तान और ISI को अच्छा दिखाया गया है, वो फिल्म सक्सेसफुली चल रही है। ये भारत की स्प्रिट है। बिना किसी नफरत और जजमेंट से परे, जो देश को महान बनाती है। ये भारत का प्यार है जिसने नफरत और दुश्मनों की ओछी राजनीति पर जीत पाई है।'
![पठान सिर्फ एक फिल्म हो सकती है, गूंजना तो यहां सिर्फ जय श्री राम है: कंगना रनौत pathaan,pathaan box office collection,pathaan news in hindi,kangana rananut,Shah Rukh Khan,bollywood news in hindi]()
कंगना रनौत आगे लिखती हैं- 'लेकिन उन सभी लोगों के लिए जिनकी उम्मीदें हाई हैं...पठान सिर्फ एक फिल्म हो सकती है...गूंजेगा तो यहां सिर्फ जय श्री राम... जय श्री राम। एक्ट्रेस ने अपने ट्वीट में पठान के लिए सही टाइटल नेम भी सुझाया। उनके मुताबिक फिल्म का नाम इंडियन पठान होना चाहिए था। कंगना ने लिखा- मुझे यकीन है भारत के मुस्लिम देशभक्त हैं और अफगानी पठानों से अलग हैं। भारत कभी अफगानिस्तान नहीं हो सकता। हम सभी को पता है अफगानिस्तान में क्या हो रहा है, ये नर्क से भी परे है। इसलिए फिल्म पठान के लिए उसकी स्टोरीलाइन के मुताबिक सही नाम इंडियन पठान होता।'