मालदीव बीच पर अर्जुन कपूर के साथ छुट्टियां मना रही मलाइका, शेयर की बोल्ड फोटोज

By: Pinki Fri, 03 Dec 2021 3:38:06

मालदीव बीच पर अर्जुन कपूर के साथ छुट्टियां मना रही मलाइका, शेयर की बोल्ड फोटोज

मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) की वकेशन की तस्वीरें एक बार फिर से वायरल है। हाल में ही दोनों को मालदीव में छुट्टियां मनाते देखा गया है। कैमरों से दूर मालदीव के पटीना आइलैंड पर मलाइका और अर्जुन सुकून के पल बिता रहे हैं। हालांकि तस्वीरों में दोनों साथ नहीं दिख रहे लेकिन लोकेशन सेम ही है।

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर की मालदीव वकेशन की तस्वीरें इंटरनेट पर आग लगा रही हैं। दोनों रिजॉर्ट में बढ़िया वक्त बिता रहे हैं और इसकी झलक उन्होंने अपने फॉलोअर्स को भी दी है।

arjun kapoor,malaika arora,malaika arora vacation photos,malaika arora hot photos,entertainment,bollywood news

अर्जुन और मलाइका ने अलग-अलग अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर तस्वीरें पोस्ट की हैं। अर्जुन कपूर ने एक मोनोक्रोम फोटो शेयर करके अपने फॉलोअर्स से सवाल किया है, मैं कहां हूं?

वहीं मलाइका अरोड़ा ने बिकीनी में कई सिजलिंग तस्वीरें शेयर की हैं। एक फोटो में वह धूप में लेटी हैं। उन्होंने अपनी खूबसूरत सेल्फी शेयर की है। वहीं पूल साइड लेटकर भी उन्होंने गजब के पोज दिए हैं।

arjun kapoor,malaika arora,malaika arora vacation photos,malaika arora hot photos,entertainment,bollywood news

हाल में ही दोनों की ब्रेकअप की खबरें खूब जोरों पर थीं। खबरें थी कि दोनों एक दूसरे से बात नहीं कर रहे हैं। यहां तक की दोनों को साथ में लंबे समय से साथ नहीं देखा गया था। लेकिन एक साथ मालदीव में टाइम स्पेंड करते इस जोड़े ने तमाम खबरों को महज अफवाह साबित कर दिया। फिलहाल दोनों मालदीव में समंदर किनारे रोमांटिक समय बिता रहे हैं।

arjun kapoor,malaika arora,malaika arora vacation photos,malaika arora hot photos,entertainment,bollywood news

वर्कफ्रंट की बात करें तो मलाइका अरोड़ा डांस रियलिटी शो इंडिया बेस्ट डांसर 2 को जज करती दिखी थीं। जबकि अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) हाल में फिल्म 'भूत पुलिस (bhoot police)' में नजर आए थे, उनके किरदार को लोगों ने खूब पसंद किया था। जल्द ही वह एक विलेन रिटर्न में दिखेंगे।

ये भी पढ़े :

# अक्षय-कैटरीना की सुपरहिट मूवी ‘सूर्यवंशी’ अब नेटफ्लिक्स पर भी, बोमन ईरानी ने स्वर्ण मंदिर में लिया आशीर्वाद

# दीपिका की फोटो देख मर मिटे पति रणवीर! मनोज ने पूछा सवाल तो शिल्पा ने बनाया मुंह, शेयर किया वीडियो

# सारा की शर्त, कहा-मैं शादी ऐसे शख्स से करूंगी जो…, ऐश्वर्या और नील के रिसेप्शन में पहुंचीं दिग्गज एक्ट्रेस रेखा

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए बॉलीवुड, टीवी और मनोरंजन से जुड़ी News in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com