अक्षय कुमार ने अपने डॉगी संग की जमकर मस्ती, फैंस को भाया अक्की का अंदाज, देखें वीडियो

By: Pinki Wed, 12 Jan 2022 12:24:59

अक्षय कुमार ने अपने डॉगी संग की जमकर मस्ती, फैंस को भाया अक्की का अंदाज, देखें वीडियो

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वे अपने डॉगी के साथ खेलते हुए नजर आ रहे हैं। डॉगी भी अक्षय कुमार पर जमकर प्यार लुटाते नजर आ रहा है। वो कभी अक्षय कुमार को चाटता है तो कभी उनकी गोदी में बैठने की कोशिश करता है। अक्षय कुमार ने इंस्टाग्राम पर यह वीडियो शेयर किया है। अक्षय कुमार ने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है, 'लाखों मिले, कोई ना तुम सा मिला… एक मिलियन लव सॉन्ग भी मिलकर इस बेशर्त प्यार से बराबरी नहीं कर सकते। पेट बहुत प्यारे होते हैं।' वीडियो के बैकग्राउंड में उनकी लास्ट रिलीज फिल्म ‘सूर्यवंशी’ का गाना बज रहा है। अक्षय कुमार फैंस इस वीडियो को काफी पसंद आ रहा है। उनके इस वीडियो को 20 लाख से अधिक लाइक मिल चुका है।

सोशल मीडिया फैंस कमेंट कर जमकर तारीफ कर रहे हैं। फैंस को अक्षय कुमार का ये अंदाज पसंद आ रहा है। लोग अक्षय कुमार के लैब्राडॉग को क्यूट बता रहे हैं। अक्षय कुमार के इस वीडियो पर उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना ने हार्ट इमोजी डालकर कमेंट किया है। वहीं, कई यूजर ने हार्ट इमोजी, क्यूट, वॉव जैसे कमेंट्स भी कर रहे हैं।

अक्षय कुमार के वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में उनकी फिल्म ‘अतरंगी रे’ हॉटस्टार पर रिलीज हुई है। फिल्म में धनुष और सारा अली खान मुख्य किरदार में हैं। इसके अलावा मानुषी छिल्लर के साथ ‘पृथ्वीराज’ और पकंज त्रिपाठी के साथ 'ओएमजी 2' की शूटिंग कर रहे हैं। इसके अलावा 'राम सेतु' में नुसरत भरुचा और जैकलीन फर्नांडिज के साथ नजर आएंगे। साथ ही कृति सेनन के साथ 'बच्चन पांडे' में स्क्रीन शेयर करेंगे।

ये भी पढ़े :

# वेस्टर्न हो या इंडियन, हर अंदाज में फैंस के होश उड़ाती है तारा सुतारिया, छाई रहती है चर्चा में

# कोरोना पॉजिटिव ईशा गुप्ता ने कराया बोल्ड फोटोशूट, ब्रालेस फोटो शेयर कर उडाए फैंस के होश

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए बॉलीवुड, टीवी और मनोरंजन से जुड़ी News in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com