Cannes 2022: ट्रोलिंग के बाद संभले ऐश्वर्या राय बच्चन के कदम, ड्रामेटिक गाउन में लगीं गॉर्जियस

By: Pinki Fri, 20 May 2022 10:44:00

Cannes 2022: ट्रोलिंग के बाद संभले ऐश्वर्या राय बच्चन के कदम, ड्रामेटिक गाउन में लगीं गॉर्जियस

ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) ने कान्स फिल्म फेस्टिवल (Cannes 2022) में भारत की शान बढ़ा दी है। कान्स के तीसरे दिन रेड कारपेट पर ऐश्वर्या राय की एंट्री काफी शानदार रही। तीसरे दिन ब्यूटी क्वीन ऐश्वर्या गौरव गुप्ता के स्कल्प्टेड गाउन में रेड कारपेट पर अपने हुस्न का जलवा बिखेरती नजर आईं।

ड्रामेटिक गाउन पर ऐश्वर्या ने ड्रामेटिक आई मेकअप करके ग्लैमर का लेवल थोड़ा ज्यादा बढ़ा दिया। इसलिये जैसे ही उन्होंने रेड कारपेट पर अपने कदम रखे, दुनियाभर के लोगों की नजरें उन पर ठहर गईं।

स्टाइलिश गाउन पर ऐश्वर्या ने मिनिमल ज्वैलरी कैरी की हुई थी, जिसमें वो बेहद स्टाइलिश नजर आईं। ऐश्वर्या की मुस्कान और आंखों ने हर किसी पर ऐसा जादू चलाया है कि बस देखने वाले देखते ही रह गये।

कान्स फिल्म फेस्टिवल में अपने लुक को कंप्लीट करने के लिये ऐश्वर्या ने बालों को हल्का सा कर्ल करते हुए साइड से शोल्डर पर रखा हुआ था। कान्स में लोगों को ऐश्वर्या से जितनी उम्मीदें थीं, वो उस पर एकदम खरी उतरी हैं।

इससे पहले ऐश्वर्या ने कान्स में ऐश्वर्या ने Valentino का पिंक आउटफिट कैरी किया था, जिसकी कीमत लगभग 4 लाख रुपये थी। इस आउटफिट के साथ उन्होंने पिंक कलर की सैंडल भी पहनी थी। हालांकि, फैंस को ऐश्वर्या का ये लुक बिल्कुल पसंद नहीं आया था। ट्रोल करने वालों का कहना था कि ऐश्वर्या के चेहरे पर सूजन दिख रही है। अब ये मेकअप की वजह से है या बात कुछ और है। वो सिर्फ वही जानती हैं।

जो लोग अब तक कान्स में ऐश्वर्या को उनके लुक के लिये ट्रोल कर रहे थे। अब उनके लिये ऐश्वर्या का न्यू लुक थोड़ा राहत भरा है। ऐश्वर्या के कान्स लुक्स में फैंस को और क्या क्या नया देखने को मिलेगा, इसका लोगों को बेसब्री से इंतजार है।

Aishwarya Rai Bachchan,aishwarya rai bachchan cannes film festival 2022,cannes 2022,cannes film festival,bollywood news,entertainment

वायरल हुआ आराध्या का वीडियो

ऐश्वर्या कान फिल्म फेस्टिवल में अपने पति अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) और बेटी आराध्या (Aaradhya Bachchan) के साथ पहुंची हुई हैं। कान 2022 के एक इवेंट से ऐश्वर्या राय बच्चन और आराध्या का एक वीडियो खूब वायरल हुआ है। इस वीडियो में ऐश्वर्या अपनी खास दोस्त ईवा लोंगेरिया से बातचीत करती हुई नजर आईं। इस दौरान ईवा ने आराध्या के साथ भी खूब बात की और वीडियो कॉल के जरिए अपने बेटे से आराध्या की बात भी करवाई।

ये भी पढ़े :

# Cannes 2022: रेड गाउन में Deepika Padukone ने दिए किलर पोज, घायल हुए फैंस

# Cannes 2022 में हिना खान ने ब्लैक कलर के ट्रांसपैरेंट आउटफिट में बिखेरा जलवा, फोटोज देख रुबीना दिलैक ने कहा - 'गॉर्जियस'

# फेदर गाउन में Pooja Hegde ने दिखाया अपना दिलकश अंदाज, खूबसूरती के कायल हुए लोग

# कान्स 2022 के रेड कारपेट पर टीवी एक्ट्रेस Helly Shah का डेब्यू, डीप नेकलाइन गाउन में बिखेरा जलवा

# Cannes 2022: हिना खान ने स्ट्रैप्लेस रेड प्लेटेड गाउन में लूटी महफिल, फैंस ने बांधे तारीफों के पुल

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए बॉलीवुड, टीवी और मनोरंजन से जुड़ी News in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com