मुबई: सुनील शेट्टी की बिल्डिंग को BMC ने किया सील, मिले कई कोरोना मरीज

By: Pinki Mon, 12 July 2021 11:59:44

मुबई: सुनील शेट्टी की बिल्डिंग को BMC ने किया सील, मिले कई कोरोना मरीज

मुबई की रिहायशी बिल्डिंग पृथ्वी अपार्टमेंट में कई लोग कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए, जिसके बाद बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने सोमवार को बिल्डिंग को सील करने का फैसला लिया। बता दे, इस बिल्डिंग में बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) अपने परिवार के साथ रहते हैं। नियम के अनुसार किसी भी बिल्डिंग में पांच कोरोना मामले होने पर उसे सील करना जरूरी है। हालांकि फैंस को जानकर खुशी होगी कि सुनील शेट्टी और उनका परिवार फिलहाल मुंबई से बाहर हैं। बताया जा रहा है कि बिल्डिंग से पांच से ज्यादा कोविड-19 के सक्रिय मामले पाए गए, जिसके बाद बिल्डिंग को सील कर दिया गया। इस बिल्डिंग में 30 फ्लोर हैं, जिसमें करीब 120 फ्लैट हैं। यह बिल्डिंग मुंबई के डी-वार्ड के अंतर्गत आती है।

मुंबई के डी वार्ड के अस्सिटेंट कमिश्नर प्रशांत गायकवाड़ ने इस बात की पुष्टि की है कि बिल्डिंग को सील कर दिया गया है। मुंबई के डी वार्ड में इस समय कोरोना के 10 जगहों को सील किया गया है। इसमें मालाबार हिल्स और पेडर रोड भी शामिल है। कोरोना की दूसरी वेव में हाई राइज जगहों से 80 प्रतिशत मामले सामने आए थे।

बता दे, महाराष्ट्र में कोरोना वायरस का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। राज्य में रविवार को 8,535 लोग संक्रमित पाए गए। 6,013 लोग ठीक हुए और 350 लोगों की मौत हो गई। यहां अब तक 61.57 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 59.12 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 1.25 लाख लोगों की मौत हुई है। फिलहाल 1.16 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है। मुंबई की बात करें तो यहां सोमवार को 555 कोविड के नए मामले रिकॉर्ड किए गए, जबकि 15 लोगों की मृत्यु हुई। इन नए मामलों के बाद अब मुंबई में कोविड मरीजों की संख्या सात लाख के पार पहुंच गई है, जबकि मरने वालों की संख्या 15 हजार से ऊपर है।

ये भी पढ़े :

# कोरोना से रिकवरी में भारत नंबर 1, 3 करोड़ से ज्यादा लोगों ने वायरस को दी मात; अब एक्टिव केस 5 लाख से भी कम

# घर की समृद्धि में महिलाओं का बहुत बड़ा हाथ, इन उपायों से दूर कर सकती हैं परेशानियां

# 60 मिनट की अंतरिक्ष यात्रा से लौटे वर्जिन ग्रुप के फाउंडर रिचर्ड ब्रैन्सन, बोले- यह जिंदगी का यादगार अनुभव

# कंगना रनौत ने बुडापेस्ट में शुरू की ‘धाकड़’ की शूटिंग, शेयर किया अपना लुक, फैंस कर रहे हैं लाइक

# कुमार गौरव हुए 61 साल के, चॉकलेटी हीरो ने ‘लव स्टोरी’ से कमाया था ‘नाम’, जानें और भी बातें

पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए बॉलीवुड, टीवी और मनोरंजन से जुड़ी News in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2023 lifeberrys.com