जाह्नवी कपूर ने की तेजस्वी प्रकाश की नकल, प्रियंका बोरकर के साथ मिलकर बनाया ये दिलचस्प वीडियो; एकता कपूर ने किया ये कमेंट

By: Pinki Thu, 28 July 2022 10:04:59

जाह्नवी कपूर ने की तेजस्वी प्रकाश की नकल, प्रियंका बोरकर के साथ मिलकर बनाया ये दिलचस्प वीडियो; एकता कपूर ने किया ये कमेंट

बॉलीवुड एक्टर जाह्नवी कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। यही वजह है कि इंस्टाग्राम पर उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। जाह्नवी कपूर को इंस्टाग्राम 18 मिलियन लोग फॉलो करते है। अक्सर वह अपने फोटोशूट से लेकर अपनी पर्सनल लाइफ की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं। इस बार उन्होंने अपना एक नया मजेदार वीडियो शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर चर्चा बटोर रहा है। इस वीडियो में जाह्नवी के साथ उनकी मेकअप आर्टिस्ट प्रियंका बोरकर भी नजर आ रही है।

दोनों ने एकता कपूर के फेमस टीवी शो 'नागिन 6' की शेष नागिन यानी तेजस्वी प्रकाश के पॉपुलर डायलॉग पर अपना रील बनाया है। वीडियो की शुरुआत में जाह्नवी एक मिठाई का टुकड़ा लेने के लिए जैसे ही अलमारी में खोलती हैं, तभी उन्हें प्रियंका बोरकर टोक देती हैं। प्रियंका जाह्नवी से कहती है कि आधी रात को क्यों वॉक कर रही है। इसपर जाह्नवी जवाब देती है, 'जब आप वॉक हैं, तो आप टाइम नहीं देखते हैं और आप आप टाइम देखते हैं तो वॉक करते हैं। क्योंकि वॉक के समय अगर कोई आपको देखता है तो सिर्फ आपका फिगर देखता है। और मैं अपना फिगर मेंटेन रखती हूं... इसलिए मैं वॉक करती हूं..' जाह्नवी कपूर ने अपने क्यूट वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'जब मिडनाइट क्रेविंग्स वाली वॉक के बीच कोई तुम्हें पकड़ ले।' वीडियो में जाह्नवी ग्रे पजामा के साथ ह्वाइट क्रॉप टॉप पहने हुए दिख रही हैं। आपको बता दें कि 24 घंटे के अंदर इस वीडियो को 6 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके है।

जाह्नवी कपूर के इस क्यूट वीडियो पोस्ट पर एकता कपूर और तेजस्वी प्रकाश ने लाइक कर कमेंट किया है। तेजस्वी प्रकाश ने जहां हॉर्ट इमोजी शेयर कर इसपर कमेंट किया है, तो वहीं एकता कपूर ने कमेंट बॉक्स में लिखा, 'बेड... अगर कायरा के ट्विंस या शेष नागिन प्रथा में शुगर क्रेविंग के साथ शेप शिफ्ट अवतार था'। इसके साथ एकता ने कई हंसने वाली इमोजी भी शेयर कर की हैं।

वर्कफ्रंट की बात करे तो जाह्नवी कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'गुडलक जेरी' के प्रमोशन में बिजी हैं। उनकी यह फिल्म 29 जुलाई, 2022 को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी। 'गुडलक जेरी' के अलावा जाह्नवी के पास नितेश तिवारी की ‘बावल’ हैं। इस फिल्म में वह वरुण धवन के साथ देखी जाएंगी।

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए बॉलीवुड, टीवी और मनोरंजन से जुड़ी News in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com