बॉक्स ऑफिस पर क्यों फ्लॉप हो रही हैं हिंदी फिल्में? अनुराग कश्यप ने बताई ये वजह!

By: Pinki Thu, 28 July 2022 10:27:40

बॉक्स ऑफिस पर क्यों फ्लॉप हो रही हैं हिंदी फिल्में? अनुराग कश्यप  ने बताई ये वजह!

अनुराग कश्यप ने बताया कि बॉक्स ऑफिस पर हिंदी फिल्में लगातार फ्लॉप क्यों हो रही हैं। अनुराग कश्यप ने बताया कि आज कल हिंदी फिल्मों की जड़ें नहीं हैं, क्योंकि फिल्ममेकर दर्शकों को इंप्रेस करने के लिए अपनी शैली से बाहर निकल रहे हैं और ये चीज लार्जर ऑडियंस को समझ नहीं आती है। अनुराग कश्यप ने आगे कहा कि तमिल, तेलुगू, मलयालम फिल्म अपनी संस्कृति से जुड़ी होती हैं, चाहें वो मैनस्ट्रीम कल्चर हो या फिर नॉ-मैनस्ट्रीम। लेकिन हिंदी फिल्मों के साथ ऐसा नहीं है। आपको बता दे, अनुराग कश्यप इन दिनों अपनी अपकमिंग डायरेक्टोरियल फिल्म 'दोबारा' को लेकर चर्चा में हैं। अनुराग कश्यप की इस फिल्म में तापसी पन्नू लीड रोल में दिखेंगी। दोबारा के ट्रेलर लॉन्च पर अनुराग कश्यप ने हिंदी फिल्मों के खराब बिजनेस के बारे में बात की।

अनुराग कश्यप ने आगे कहा कि हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अब ऐसे फिल्ममेकर्स हैं, जो हिंदी तक नहीं बोल पाते हैं और वो चीज उनकी फिल्मों में भी दिखाई देती है। अनुराग कश्यप ने कहा- 'जो लोग इंग्लिश बोलते हैं, वो हिंदी फिल्में बना रहे हैं।'

अनुराग कश्यप का मानना है कि जब मैनस्ट्रीम फिल्ममेकर्स अपने स्टाइल की फिल्में बनाएंगे, तो वो जरूर चलेंगी। उन्होंने संजय लीला भंसाली की गंगुबाई काठियावाड़ी और अनीस बज्मी की भूल भुलैया 2 का उदाहरण देते हुए कहा। यही दो हिंदी फिल्में हैं, जो पेंडेमिक में हिट हुई हैं।

फिल्म दोबारा की बात करें तो इस फिल्म से अनुराग कश्यप और तापसी पन्नू की फिल्म दोबारा 19 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म की कहानी तापसी के ईद-गिर्द घूमती है जिसे 12 साल के लड़के की जान बचाने का मौका मिलता है। दोबारा 2018 में आई स्पेनिश फिल्म मिराज का रीमेक है।

ये भी पढ़े :

# जाह्नवी कपूर ने की तेजस्वी प्रकाश की नकल, प्रियंका बोरकर साथ मिलकर बनाया ये दिलचस्प वीडियो; एकता कपूर ने किया ये कमेंट

# मलाइका ने ब्लैक ड्रेस में किया रैंप वॉक, फैंस बोले- 48 की होकर भी 30 का जलवा

# पत्नी अंकिता कोंवर संग पानी के अंदर रोमांटिक हुए मिलिंद सोमन, फैंस बोले - Just amazing❤️

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए बॉलीवुड, टीवी और मनोरंजन से जुड़ी News in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com