स्किन इंफेक्शन से छुटकारा दिला खूबसूरती बढ़ाएंगे जायफल के ये असरकारी फेसपैक

By: Ankur Wed, 10 Feb 2021 4:54:13

स्किन इंफेक्शन से छुटकारा दिला खूबसूरती बढ़ाएंगे जायफल के ये असरकारी फेसपैक

भारतीय मसालों में जायफल का इस्तेमाल किया जाता हैं जिसे औषधीय गुणों के लिए भी काम में लिया जाता हैं। लेकिन यह बहुत कम लोग जानते हैं कि जायफल आपकी सुंदरता को बढ़ाने का भी काम करता हैं। जी हां, त्वचा से जुड़ी कई परेशानियां जैसे एक्ने, पिंपल्‍स या झुर्रियां आदि को दूर करने में जायफल की मदद ली जा सकती हैं। आज इस कड़ी में हम आपके लिए जायफल के कुछ असरकारी फेस पैक की जानकारी लेकर आए हैं जिनकी मदद से स्किन इंफेक्शन से छुटकारा मिलेगा और त्वचा की चमक बढ़ेगी। तो आइये जानते हैं इन फेसपैक के बारे में।

जायफल और कच्चा दूध

जायफल और कच्चे दूध से तैयार पैक से आपकी स्किन काफी अच्छे से साफ होगी। इसके लिए 1 चम्मच कच्चा दूध लें। इसमें 1 चम्मच जायफल पाउडर मिलाएं। अब इसे अच्छे से मिक्स करके अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं। करीब 30 मिनट बाद अपने चेहरे को ठंडे पानी सेे धो लें। इससे आपके रोमछिद्र खुलेंगे और स्किन की चमक बढ़ेगी।

beauty tips,beauty tips in hindi,nutmeg face pack,skincare tips ,ब्यूटी टिप्स, ब्यूटी टिप्स हिंदी में, त्वचा की देखभाल, जायफल फेस पैक

जायफल और गुलाब जल

स्किन के लिए जायफल और गुलाब जल दोनों की फायदेमंद होता है। इस पैक को तैयार करने के लिए एक कटोरी में 2 चम्मच जायफल पाउडर, दो चम्मच गुलाब जल और 1 चुटकी केसर मिलाएं। इस पेस्ट को अपने चेहरे पर करीब 10 से 15 मिनट के लिए लगाएं। इसके बाद अपने चेहरे को साफ कर लें। इससे आपकी स्किन की निखार बढ़ेगी। सप्ताह में 1 बार इस पैक का इस्तेमाल जरूर करें।

बेकिंग सोड, जायफल और एप्पल साइडर विनेगर

स्किन से दाग-धब्बों को दूर करने के लिए जायफल फेस पैक आपके लिए असरकारी हो सकता है। इसके लिए कटोरी में 1 चम्मच चायफल पाउडर में, 1 चम्मच एप्पल साइडर विनेगर, एक चम्मच बेकिंग सोडा और 1 चम्मच शहद मिक्स करें। इन सभी चीजों को मिलाकर अच्छे से मिक्स करें। इसके बाद इसे अपने फेस पर लगाएं और करीब 15 मिनट बाद चेहरे को साफ कर लें। सप्ताह में 2 बार इस पैक का इस्तेमाल करने से स्किन के दाग-धब्बे दूर हो जाएंगे।

beauty tips,beauty tips in hindi,nutmeg face pack,skincare tips ,ब्यूटी टिप्स, ब्यूटी टिप्स हिंदी में, त्वचा की देखभाल, जायफल फेस पैक

जायफल और नारियल का दूध

नारियल दूध और जायफल पाउडर स्किन पर मौजूद दाग-धब्बों को दूर करता है। इसके लिए 1 चम्‍मच जायफल पाउडर लें। इसमें 1 चम्‍मच नारियल का दूध मिक्स करें। अब इसे अच्छे से मिक्स करें। इसके बाद इसे करीब 15 से 20 मिनट के लिए अपने चेहरे पर लगाएं। इस पैक के इस्तेमाल से स्किन गहराई से साफ होगी।

शहद और जायफल फेस पैक

स्किन पर मौजूद ऑयल से एक्ने और पिंपल्स की परेशानी काफी ज्यादा होने लगती है। ऑयली स्किन से निजात पाने के लिए आप जायफल और शहद से तैयार फेस पैक अपने स्किन पर लगाएं। इन दोनों सामाग्री में एंटीबैक्‍टीरियल और एंटी-इंफ्लामेट्री गुण होता है, जो एक्‍ने की परेशानी को दूर करने में असरदार हो सकता है। जायफल के इस्तेमाल से आपकी स्किन में मौजूद गंदगी साफ होती है। इस पैक को तैयार करने के लिए सबसे पहले 1 चम्मच जायफल पाउडर लें। इसमें 1 चम्मच शहद मिलाएं। अब इसे अच्छे से मिक्स करके अपने चेहरे पर लगाएं। करीब 10 से 15 मिनट बाद फेस को अच्छे से साफ कर लें। इस नुस्खे से आपकी स्किन पर निखार आता है। साथ ही स्किन पर मौजूद तेल हटता है।

ये भी पढ़े :

# चेहरे की खूबसूरती को बिगाड़ रही होंठो की झुर्रियां, इन 5 तरीकों से दूर करें यह परेशानी

# लिप्स की शेप के अनुसार करें मेकअप, निखर कर आएगी खूबसूरती

# मजबूत और शाइनी बाल दिलाएगी काली मिट्टी, दूर करेगी हर समस्या

# क्या आपके हाथों में भी आने लगी हैं झुर्रियां, ये घरेलू नुस्खें दूर करेंगे समस्या

# इन 4 चीजों की मदद से बढ़ाए अपने चेहरे की खूबसूरती, मिलेगी दमकती त्वचा

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com