आपका समय बिगाड़ सकती हैं ये 5 चीजें, बनती हैं आने वाली विपदाओं का कारण

By: Ankur Wed, 17 Feb 2021 09:27:39

आपका समय बिगाड़ सकती हैं ये 5 चीजें, बनती हैं आने वाली विपदाओं का कारण

भारतीय वास्तुशास्त्र के अनुसार घर से जुड़े कई नियम होते हैं जिनकी पालना कर जीवन में सकारात्मकता लाई जा सकती हैं। ऐसे में आप घर में कौनसी चीज रख रहे हैं उसका भी महत्व होता हैं। वास्तु में कुछ ऐसी वस्तु बताई गई हैं जिन्हें घर में नहीं रखा जाना चाहिए क्योंकि ये अपने साथ नकारात्मकता लेकर आती हैं। जानकारी के अभाव में अनजाने में घर में उपस्थित इन चीजों से जीवन में विपदाएं आती हैं। तो आइये जानें इन चीजों के बारे में जिन्हें घर में रखना परेशानी का कारण बन सकता हैं।

खराब उपकरण

घर में खराब और बेकार चीजें रखने से नकारात्मक ऊर्जा में बढ़ौतरी होती है। टीवी, फ्रीज, कंप्यूटर आदि खराब उपकरण घर में भूलकर भी न रखें।

vastu tips,vastu tips in hindi,bad luck in life,things get negativity ,वास्तु टिप्स, वास्तु टिप्स हिंदी में, जीवन में नकारात्मकता

नटराज की मूर्ति

नटराज नृत्य कला के देवता हैं। लगभग हर क्लासिकल डांसर के घर में आपको नटराज की मूर्ति रखी मिल जाती है। लेकिन माना जाता है कि नटराज की इस मूर्ति में भगवान शिव 'तांडव' नृत्य की मुद्रा में हैं जो कि विनाश का परिचायक है। इसलिए इसे घर में रखना भी अशुभ फलकारक होता है।

टूटी-फूटी वस्तुएं

टूटे-फूटे बर्तन, दर्पण, इलेक्ट्रॉनिक सामान, तस्वीर, फर्नीचर, पलंग, घड़ी, दीपक, झाड़ू, मग, कप आदि कोई सा भी सामान घर में नहीं रखना चाहिए। इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा का निर्माण होता है और व्यक्ति मानसिक परेशानियां झेलता है। यह भी माना जाता है कि इससे वास्तु दोष तो उत्पन्न होता ही है, लक्ष्मी का आगमन भी रुक जाता है।

vastu tips,vastu tips in hindi,bad luck in life,things get negativity ,वास्तु टिप्स, वास्तु टिप्स हिंदी में, जीवन में नकारात्मकता

महाभारत की तस्वीरें या प्रतीक

महाभारत को भारत के इतिहास का सबसे भीषण युद्ध माना जाता है। कहते हैं कि इस युद्ध के प्रतीकों, मसलन तस्वीर या रथ इत्यादि को घर में रखने से घर में क्लेश बढ़ता है। यही नहीं, महाभारत ग्रंथ भी घर से दूर ही रखने की सलाह दी जाती है।

पुराने या फटे कपड़े की पोटली

फटे-पुराने कपड़ों या चादरों से भी घर में नकारात्मक मानसिकता और ऊर्जा का निर्माण होता है। इस तरह के वस्त्रों को किसी को दान कर देना चाहिए या इसका किसी और काम में उपयोग करना चाहिए।

ये भी पढ़े :

# कहीं आप तो नहीं कर रहे मंगलवार के दिन ये काम, करना पड़ सकता है परेशानियों का सामना

# वास्तु के अनुसार अपने ऑफिस में करें बदलाव, करियर को चमकाने में मिलेगी मदद

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com