Navratri 2021 : मातारानी की असीम कृपा पाने के लिए राशि अनुसार करें देवी के स्वरुप की पूजा

By: Ankur Tue, 12 Oct 2021 08:04:42

Navratri 2021 : मातारानी की असीम कृपा पाने के लिए राशि अनुसार करें देवी के स्वरुप की पूजा

नवरात्रि के इस पावन पर्व पर सभी मातारानी का आशीर्वाद पाने की कामना करते हैं और इसके लिए इन दिनों में मातारानी की सेवा करते हुए उन्हें भोग लगाया जाता हैं। मान्यता है कि इन नौ दिनों में मां दुर्गा धरती पर आकर अपने भक्तों की सभी परेशानियां दूर करती है। माता के विभिन्न स्वरूपों की पूजा कर असीम कृपा पाने की कामना की जाती हैं। लेकिन राशि अनुसार देवी के स्वरुप की पूजा शुभफल की प्राप्ति करवाती हैं। आज इस कड़ी में हम आपको इसी से जुड़ी जानकारी देने जा रहे हैं। तो आइये जानते हैं इसके बारे में।

मेष राशि - मेष राशि के लोग शैलपुत्री देवी की पूजा करें। इसके साथ ही इन्हें हर महीने नवमी तिथि पर मां शैलपुत्री का व्रत रखना चाहिए। मान्यता है कि इससे मनचाहा फल मिलता है।

वृष राशि - वृष राशि के जातक ब्रह्मचारिणी माता की पूजा करें। इसके साथ ही हर माह की नवमी तिथि को मां ब्रह्मचारिणी का व्रत रखें।

astrology tips,astrology tips in hindi,navratri special,navratri 2021

मिथुन राशि - मिथुन वाले लोग मां के चंद्रघंटा स्वरूप की पूजा करें। हर महीने अष्टमी तिथि को चंद्रघंटा मां का उपवास करें। इससे आपके जीवन की समस्याएं दूर होंगी। ‌‌

कर्क राशि
- इन लोगों को देव मां के सिद्धिदात्री स्वरूप की पूजा करनी चाहिए। साथ ही हर महीने नवमी तिथि पर सिद्धिदात्री मां का व्रत रखने से मनचाहा फल मिलेगा।

सिंह राशि
- ये लोग देवी मां के कालरात्रि स्वरूप की पूजा करें। इसके साथ हर माह अष्टमी तिथि पर मां कालरात्रि का व्रत रखें।

कन्या राशि
- इस राशि के जातक मां दुर्गा के चंद्रघंटा स्वरूप की पूजा करें। इसके साथ ही इन्हें हर महीने नवमी तिथि को व्रत रखने से लाभ होगा।

तुला राशि - इन लोगों के लिए देवी दुर्गा के ब्रह्मचारिणी स्वरूप की पूजा करना शुभ होगा। इसके साथ ही इन्हें हर महीने नवमी पर मां ब्रह्मचारिणी का व्रत करना चाहिए।

astrology tips,astrology tips in hindi,navratri special,navratri 2021

वृश्चिक राशि - इस राशि के जातक शैलपुत्री मां की अराधना करें। हर माह अष्टमी तिथि को मां शैलपुत्री का व्रत भी रखें। इससे आपको माता रानी का आशीर्वाद मिलेगा।

धनु राशि - ये लोग नवरात्रि दौरान मां सिद्धिदात्री की पूजा करें। इसके साथ ही हर महीने अष्टमी तिथि को व्रत रखें।

मकर राशि - मकर वाले मां के सिद्धिदात्री और काली स्वरूप की पूजा करें। साथ ही हर महीने अष्टमी को व्रत रखें।

कुंभ राशि - इस राशि के लोग मां सिद्धिदात्री और मां काली की पूजा करें। हर महीने अष्टमी तिथि पर व्रत रखें। इससे आपकी जीवन की समस्याएं दूर होंगी और खुशहाली का आगमन होगा।

मीन राशि - ये लोग इस नवरात्रि मां दुर्गा के सिद्धिदात्री स्वरुप की पूजा करें। साथ ही हर अष्टमी तिथि को मां सिद्धिदात्री का व्रत रखें। इससे आप पर माता रानी की असीम कृपा बरसेगी।

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। lifeberrys हिंदी इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले विशेषज्ञ से संपर्क जरुर करें।)

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com