न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

क्यों नहीं करते पंचकों में शुभ काम ?

पांच नक्षत्रों के समूह को पंचक कहते हैं, पंचक अशुभ हैं या शुभ

Posts by : Lifeberrys | Updated on: Fri, 11 Nov 2016 5:08:42

क्यों नहीं करते पंचकों में शुभ काम ?

पांच नक्षत्रों के समूह को पंचक कहते हैं। वैदिक ज्योतिष के अनुसार राशिचक्र में 360 अंश एवं 27 नक्षत्र होते हैं। इस प्रकार एक नक्षत्र का मान 13 अंश एवं 20 कला या 800 कला का होता है। भारतीय ज्योतिष के अनुसार जब चन्द्रमा 27 नक्षत्रों में से अंतिम पांच नक्षत्रों अर्थात धनिष्ठा, शतभिषा, पूर्वाभाद्रपद, उत्तराभाद्रपद, एवं रेवती में होता है तो उस अवधि को पंचक कहा जाता है। दूसरे शब्दों में जब चन्द्रमा कुंभ और मीन राशि पर रहता है तब उस समय को पंचक कहते हैं। क्योंकि चन्द्रमा 27 दिनों में इन सभी नक्षत्रों का भोग कर लेता है। अत: हर महीने में लगभग 27 दिनों के अन्तराल पर पंचक नक्षत्र आते ही रहते हैं।

पंचक अशुभ हैं या शुभ?

ऐसा बिल्कुल नहीं है। बहुत सारे विद्वान इन पंचक संज्ञक नक्षत्रों को पूर्णत: अशुभ मानने से इन्कार करते हैं। कुछ विद्वानों ने ही इन नक्षत्रों को अशुभ माना है इसलिए पंचक में कुछ कार्य विशेष नहीं किए जाते हैं। ऐसा बिल्कुल भी नहीं है कि इन नक्षत्रों में कोई भी कार्य करना अशुभ होता है। इन नक्षत्रों में भी बहुत सारे कार्य सम्पन्न किए जाते हैं। पंचक के इन पांच नक्षत्रों में से धनिष्ठा एवं शतभिषा नक्षत्र चर संज्ञक नक्षत्र हैं अत: इसमें पर्यटन, मनोरंजन, मार्केटिंग एवं वस्त्रभूषण खरीदना शुभ होता है।

पूर्वाभाद्रपद उग्र संज्ञक नक्षत्र है अत: इसमें वाद-विवाद और मुकदमे जैसे कामों को करना अच्छा रहता है। जबकि उत्तरा-भाद्रपद ध्रुव संज्ञक नक्षत्र है इसमें शिलान्यास, योगाभ्यास एवं दीर्घकालीन योजनाओं को प्रारम्भ किया जाता है। वहीं रेवती नक्षत्र मृदु संज्ञक नक्षत्र है अत: इसमें गीत, संगीत, अभिनय, टी.वी. सीरियल का निर्माण एवं फैशन शो आयोजित किये जा सकते हैं। इससे ये बात साफ हो जाती है कि पंचक नक्षत्रों में सभी कार्य निषिद्ध नहीं होते। किसी विद्वान से परमर्श करके पंचक काल में विवाह, उपनयन, मुण्डन आदि संस्कार और गृह-निर्माण व गृहप्रवेश के साथ-साथ व्यावसायिक एवं आर्थिक गतिविधियां भी संपन्न की जा सकती हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इतिहास रचने की तैयारी में ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’, वर्ल्ड वाइड पहला दिन 200 करोड़, घरेलू कारोबार 150 करोड़
इतिहास रचने की तैयारी में ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’, वर्ल्ड वाइड पहला दिन 200 करोड़, घरेलू कारोबार 150 करोड़
'लिक्विड पेट्रोलियम गैस नहीं बल्कि…', अखिलेश यादव ने LPG को दिया नया नाम
'लिक्विड पेट्रोलियम गैस नहीं बल्कि…', अखिलेश यादव ने LPG को दिया नया नाम
होर्मुज स्ट्रेट से सुरक्षित बाहर आया ‘नंदा देवी’ टैंकर, ‘शिवालिक’ के बाद LPG लेकर निकला दूसरा भारतीय जहाज
होर्मुज स्ट्रेट से सुरक्षित बाहर आया ‘नंदा देवी’ टैंकर, ‘शिवालिक’ के बाद LPG लेकर निकला दूसरा भारतीय जहाज
'द केरला स्टोरी 2' का बॉक्स ऑफिस जलवा, 16वें दिन भी दर्शकों की उमड़ी भीड़
'द केरला स्टोरी 2' का बॉक्स ऑफिस जलवा, 16वें दिन भी दर्शकों की उमड़ी भीड़
1 कटोरी दही खाने के अद्भुत फायदे, जानें कब और कैसे मिलेगा सबसे ज्यादा लाभ
1 कटोरी दही खाने के अद्भुत फायदे, जानें कब और कैसे मिलेगा सबसे ज्यादा लाभ
संतरे के छिलकों से ऐसे बनाएं असरदार फेस पैक, त्वचा में आएगा नेचुरल निखार
संतरे के छिलकों से ऐसे बनाएं असरदार फेस पैक, त्वचा में आएगा नेचुरल निखार
सुबह के नाश्ते में बनाएं मुंबई स्टाइल बटाटा पोहा, मिनटों में तैयार होने वाली स्वादिष्ट रेसिपी
सुबह के नाश्ते में बनाएं मुंबई स्टाइल बटाटा पोहा, मिनटों में तैयार होने वाली स्वादिष्ट रेसिपी
चाय-कॉफी की जगह इन हेल्दी ड्रिंक्स को बनाएं सुबह की आदत, बेजान त्वचा में लौट आएगा नेचुरल ग्लो
चाय-कॉफी की जगह इन हेल्दी ड्रिंक्स को बनाएं सुबह की आदत, बेजान त्वचा में लौट आएगा नेचुरल ग्लो
गैस नहीं तो चिंता नहीं! इंडक्शन चूल्हे पर ऐसे सेंकें नरम रोटियां
गैस नहीं तो चिंता नहीं! इंडक्शन चूल्हे पर ऐसे सेंकें नरम रोटियां
केले को जल्दी गलने और काला पड़ने से बचाने के आसान उपाय, हफ्तों तक रहेंगे ताजे
केले को जल्दी गलने और काला पड़ने से बचाने के आसान उपाय, हफ्तों तक रहेंगे ताजे
मुल्तानी मिट्टी पाउडर या पत्थर, ग्लोइंग स्किन के लिए कौन सा है बेहतर?
मुल्तानी मिट्टी पाउडर या पत्थर, ग्लोइंग स्किन के लिए कौन सा है बेहतर?
चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने के लिए पपीता कैसे करें इस्तेमाल, नैचुरल फेस पैक बनाने का आसान तरीका
चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने के लिए पपीता कैसे करें इस्तेमाल, नैचुरल फेस पैक बनाने का आसान तरीका
मीठे पानी वाला नारियल कैसे पहचानें? रंग और कुछ आसान टिप्स से खरीदते वक्त करें सही चुनाव
मीठे पानी वाला नारियल कैसे पहचानें? रंग और कुछ आसान टिप्स से खरीदते वक्त करें सही चुनाव
बिना चीनी के बनाएं स्वादिष्ट मलाईदार लस्सी, हेल्दी ड्रिंक की आसान रेसिपी
बिना चीनी के बनाएं स्वादिष्ट मलाईदार लस्सी, हेल्दी ड्रिंक की आसान रेसिपी