VIDEO: 24 कैरेट सोने की आइस्क्रीम, सोशल मीडिया पर तेजी से हो रही वायरल

सोशल मीडिया पर इन दिनों 24 कैरेट सोने की बनी आइसक्रीमकी काफी चर्चा हो रही है जिसका वीडियो भी सामने आया है। वीडियो एक फूड ब्लॉगर अभिनव जेसवानी ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस आइसक्रीम का नाम Mighty Mindas है जो हैदराबाद के ह्यूबर एंड हॉली कैफे (Huber and Holly café ) में मिल रही है।

क्या है वीडियो में?


वीडियो में एक आदमी को यह गोल्ड प्लेटेड आइसक्रीम बनाते हुए दिखाया गया है। इसमें वह आदमी एक चॉकलेट कोन में चॉकलेट सोस, चोको चिप्स और आइसक्रीम डालता है। इसके बाद वह उस पर सोने की वर्क रखता है और उसके ऊपर कुछ चेरी लगा देता है।

अभिनव जेसवानी ने इस वीडियो को जस्ट नागपुर थिंग्स नाम के अपने इंस्टाग्राम हैंडल से पोस्ट किया है और लिखा है कि यह 24K गोल्ड आइसक्रीम हैदराबाद के ह्यूबर एंड हॉली नाम के एक कैफे की है। आज तक मैंने ऐसी आइसक्रीम कहीं नहीं खाई। आपको भी इसे एक बार जरूर ट्राई करनी चाहिए।

इस आइसक्रीम की कीमत 500 रुपये है। इसके अलावा इस पर अतिरिक्त टैक्स लगता है। सोशल मीडिया पर सोने की बनी इस आइसक्रीम का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद लोग तरह-तरह के कमेंट भी कर रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि वे इस आइसक्रीम को जरुर खाना चाहेंगे वहीं, कुछ लोगों को इस आइसक्रीम की कीमत ज्यादा लग रही हैं।