Vivo जल्द ही भारतीय बाजार में Y सीरीज का नया स्मार्टफोन पेश कर सकता है। खास बात यह है कि कंपनी के इस अपकमिंग डिवाइस में 7,200mAh की बड़ी बैटरी मिलने की उम्मीद है। फोन को कुछ समय पहले कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट किया गया था, हालांकि बाद में इसे वहां से हटा दिया गया। अब एक टिप्स्टर ने फोन की संभावित कीमत और स्पेसिफिकेशन से जुड़ी कई जानकारियां साझा की हैं।
तीन वेरिएंट में आ सकता है फोनटिप्स्टर संजू चौधरी के अनुसार, Vivo के इस फोन को तीन RAM और स्टोरेज कॉन्फिगरेशन में उतारा जा सकता है। बेस मॉडल में 4GB RAM के साथ 128GB स्टोरेज मिलने की बात कही गई है। इसके अलावा 6GB RAM + 128GB और 8GB RAM + 128GB विकल्प भी उपलब्ध हो सकते हैं।
लीक के मुताबिक, फोन के शुरुआती वेरिएंट की कीमत 25,999 रुपये हो सकती है। वहीं 6GB मॉडल की संभावित कीमत 29,999 रुपये और 8GB वेरिएंट की कीमत 34,999 रुपये बताई गई है। हालांकि, Vivo ने अभी इन कीमतों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
120Hz डिस्प्ले मिलने की उम्मीदसंभावित स्पेसिफिकेशन की बात करें तो फोन में 6.75 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया जा सकता है। स्क्रीन में 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलने की उम्मीद है, जिससे स्क्रॉलिंग और अन्य स्क्रीन ट्रांजिशन पहले के मुकाबले ज्यादा स्मूद हो सकते हैं।
परफॉर्मेंस के लिए फोन में Qualcomm Snapdragon 4 Gen 2 चिपसेट दिए जाने का दावा किया गया है। स्टोरेज के लिए UFS 2.2 तकनीक का इस्तेमाल किया जा सकता है। लीक के मुताबिक, फोन में 256GB तक इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट भी मिल सकता है।
पानी से सुरक्षा के लिए मिल सकती है IP68 और IP69 रेटिंगफोन की मजबूती को लेकर भी इसे खास बनाया जा सकता है। रिपोर्ट किए गए स्पेसिफिकेशन के अनुसार, डिवाइस को IP68 और IP69 रेटिंग मिल सकती है। अगर यह जानकारी सही साबित होती है, तो फोन को धूल और पानी से सुरक्षा के लिहाज से मजबूत विकल्प माना जा सकता है।
50MP कैमरा और 7200mAh बैटरीफोटोग्राफी के लिए फोन के पीछे डुअल कैमरा सेटअप मिलने की संभावना है। इसमें 50MP का मुख्य कैमरा और 2MP का सेकेंडरी सेंसर दिया जा सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा मिलने की बात सामने आई है।
इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7,200mAh बैटरी हो सकती है। इसके साथ 44W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलने का दावा किया गया है। लीक के अनुसार, फोन की मोटाई 8.39mm और वजन करीब 219 ग्राम हो सकता है।
लॉन्च डेट का अभी इंतजारVivo ने अभी इस स्मार्टफोन की लॉन्च डेट या कीमत को आधिकारिक तौर पर घोषित नहीं किया है। वेबसाइट पर फोन की लिस्टिंग सामने आने के बाद इसे हटाया जाना भी इसके जल्द लॉन्च होने की संभावनाओं को लेकर चर्चा बढ़ाता है। फिलहाल कीमत और फीचर्स से जुड़ी जानकारी टिप्स्टर के दावे पर आधारित है, इसलिए आधिकारिक घोषणा के बाद ही तस्वीर पूरी तरह साफ होगी।
Vivo S2 की भी हुई वापसी
इस बीच Vivo ने हाल ही में भारतीय बाजार में Vivo S2 भी लॉन्च किया है। कंपनी की S सीरीज की करीब सात साल बाद वापसी हुई है। इस सीरीज का पिछला फोन 2019 में लॉन्च किया गया था। भारत में Vivo S2 की शुरुआती कीमत 39,999 रुपये रखी गई है।