29 मई को दस्तक देगा Vivo का नया स्टाइलिश स्मार्टफोन, दमदार कैमरा और 7200mAh बैटरी से होगा लैस

Vivo अपनी मिड-रेंज स्मार्टफोन लाइनअप को विस्तार देने की तैयारी में है। कंपनी ने अपनी आगामी S60 सीरीज की लॉन्च डेट आधिकारिक रूप से घोषित कर दी है। यह नई सीरीज मार्केट में Oppo Reno 16 सीरीज और Honor 600 सीरीज को कड़ी टक्कर देने के उद्देश्य से पेश की जा रही है। हाल ही में कंपनी ने इस सीरीज को टीज करना शुरू किया है, वहीं पिछले कुछ दिनों में इसके संभावित फीचर्स भी ऑनलाइन लीक हुए हैं। इस अपकमिंग लाइनअप में Vivo S60 और Vivo S60e जैसे मॉडल शामिल हो सकते हैं।

Vivo S60 सीरीज की लॉन्च डेट कन्फर्म

कंपनी ने स्पष्ट कर दिया है कि Vivo S60 सीरीज को 29 मई को लॉन्च किया जाएगा। हालांकि, यह अभी साफ नहीं किया गया है कि इस इवेंट में कौन-कौन से मॉडल पेश किए जाएंगे। इसी बीच Vivo S60 Pro को लेकर भी कई जानकारियां सामने आ चुकी हैं।

लीक हुए पोस्टर के अनुसार, फोन को सिल्वर-व्हाइट प्रीमियम फिनिश के साथ पेश किया जा सकता है। इसके रियर पैनल पर फ्लोइंग लाइट इफेक्ट डिजाइन देखने को मिलेगा, जो इसे एक अलग और आकर्षक लुक देगा।

Vivo की S सीरीज हमेशा से कैमरा-केंद्रित रही है और इस बार भी फोटोग्राफी पर खास जोर दिया जाएगा। कंपनी इस सीरीज में Live Photo फीचर के साथ 4K लाइव फोटो आउटपुट देने की तैयारी में है। टीजर के अनुसार, यह सीरीज बेहतर एंड-टू-एंड परफॉर्मेंस, मेमोरी ऑप्टिमाइजेशन और इंटेलिजेंट फ्रेम रेट टेक्नोलॉजी के साथ आएगी, जिससे स्मूद एक्सपीरियंस मिलेगा।
Vivo S60 के संभावित स्पेसिफिकेशन

लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक, Vivo S60 में 6.59 इंच का OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है, जो 1.5K रेजोल्यूशन को सपोर्ट करेगा। यह डिस्प्ले विजुअल एक्सपीरियंस को और अधिक शार्प और क्लियर बनाने में मदद करेगा।

बैटरी की बात करें तो इस फोन में 7,200mAh की बड़ी बैटरी मिलने की संभावना है, जिसके साथ 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दिया जा सकता है। कंपनी इसे कई कलर ऑप्शंस में लॉन्च कर सकती है।

इसके अलावा फोन में डुअल स्टीरियो स्पीकर और IP68/IP69 रेटिंग जैसी प्रीमियम फीचर्स भी देखने को मिल सकते हैं, जो इसे वाटर और डस्ट रेसिस्टेंट बनाएंगे।

परफॉर्मेंस के लिए इसमें Qualcomm Snapdragon 8s Gen 3 चिपसेट दिए जाने की संभावना है। कैमरा सेक्शन में Sony का 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस मिलने की उम्मीद है, जो ज़ूम और डिटेल फोटोग्राफी को बेहतर बनाएगा।

फोन में 16GB तक RAM और 256GB तक स्टोरेज का विकल्प मिल सकता है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह डिवाइस Android 16 पर आधारित OriginOS पर काम कर सकता है, जिससे लेटेस्ट फीचर्स और बेहतर यूजर इंटरफेस का अनुभव मिलेगा।