Realme ने हाल ही में भारतीय बाजार में अपने दमदार 8000mAh बैटरी वाले किफायती 5G स्मार्टफोन Realme P4R 5G को लॉन्च किया था और अब इसकी पहली सेल शुरू हो गई है। इच्छुक ग्राहक इस स्मार्टफोन को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट के जरिए खरीद सकते हैं। बड़ी बैटरी, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और आकर्षक डिजाइन के साथ आने वाला यह फोन बजट सेगमेंट में एक मजबूत विकल्प बनकर सामने आया है। डिजाइन की बात करें तो इसका लुक पुराने सैमसंग स्मार्टफोन्स की याद दिलाता है। कंपनी पहली सेल के दौरान ग्राहकों को बैंक ऑफर और एक्सचेंज बोनस जैसे कई फायदे भी दे रही है।
पहली सेल में मिल रहे हैं खास ऑफर्सRealme P4R 5G को कंपनी ने तीन अलग-अलग स्टोरेज वेरिएंट्स में बाजार में उतारा है। इसमें 4GB रैम + 128GB स्टोरेज, 6GB रैम + 128GB स्टोरेज और 8GB रैम + 128GB स्टोरेज विकल्प शामिल हैं। फोन की शुरुआती कीमत 18,999 रुपये रखी गई है। वहीं अन्य दो वेरिएंट क्रमशः 20,999 रुपये और 22,999 रुपये की कीमत में उपलब्ध हैं।
हालांकि लॉन्च ऑफर के तहत कंपनी ग्राहकों को 2,000 रुपये तक का इंस्टैंट बैंक डिस्काउंट दे रही है, जिसके बाद प्रभावी कीमतें और कम हो जाती हैं। इसके अलावा खरीदारों को 3 महीने तक की नो-कॉस्ट EMI सुविधा का लाभ भी मिलेगा।
4GB RAM + 128GB स्टोरेज – 16,999 रुपये
6GB RAM + 128GB स्टोरेज – 18,999 रुपये
8GB RAM + 128GB स्टोरेज – 20,999 रुपये
Realme P4R 5G के फीचर्सरियलमी के इस नए स्मार्टफोन में 6.78 इंच का बड़ा डिस्प्ले दिया गया है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। इसके अलावा स्क्रीन 1200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस प्रदान करती है, जिससे तेज धूप में भी कंटेंट देखना आसान हो जाता है।
कंपनी ने इस स्मार्टफोन को Titanium Glare, Silver Glare और Lavender Glare जैसे तीन आकर्षक रंग विकल्पों में पेश किया है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है, जो रोजमर्रा के कामों के साथ-साथ मल्टीटास्किंग और गेमिंग को भी सहज बनाता है।
फोन में अधिकतम 8GB रैम और 128GB तक इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। साथ ही माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को और बढ़ाया भी जा सकता है। मजबूती के लिहाज से इसमें MIL-STD-810H मिलिट्री ग्रेड ड्यूरेबिलिटी दी गई है, जबकि IP65 रेटिंग इसे धूल और पानी के छींटों से सुरक्षा प्रदान करती है।
Realme P4R फीचर्स
डिस्प्ले 6.78 इंच, 144Hz
प्रोसेसर MediaTek Dimensity 6300
स्टोरेज 8GB RAM, 128GB
कैमरा 50MP + सेकेंडरी कैमरा, 8MP फ्रंट
बैटरी 8000mAh, 45W फास्ट चार्जिंग
ऑपरेटिंग सिस्टम Android 16, Realme UI
8000mAh बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग
इस स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी विशाल 8000mAh बैटरी है, जो लंबे समय तक बैकअप देने का दावा करती है। कंपनी ने इसके साथ 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दिया है, जिससे बड़ी बैटरी को कम समय में चार्ज किया जा सकता है।
फोन Android 16 आधारित Realme UI पर काम करता है। इसके अलावा इसमें बड़ा वेपर चेंबर कूलिंग सिस्टम भी दिया गया है, जो लंबे समय तक गेमिंग या भारी उपयोग के दौरान डिवाइस को ज्यादा गर्म होने से बचाने में मदद करता है।
कैमरा और AI फीचर्सफोटोग्राफी के लिए Realme P4R 5G के बैक पैनल पर डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा शामिल है, जिसके साथ एक अतिरिक्त सेंसर भी मिलता है। कैमरा सिस्टम AI आधारित फीचर्स से लैस है, जिससे तस्वीरों की क्वालिटी और यूजर अनुभव बेहतर होता है।
वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए स्मार्टफोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कुल मिलाकर बड़ी बैटरी, तेज डिस्प्ले, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और आकर्षक ऑफर्स के साथ Realme P4R 5G बजट 5G स्मार्टफोन खरीदने वाले ग्राहकों के लिए एक दिलचस्प विकल्प बनकर उभरा है।