
अहमदाबाद में पिछले हफ्ते हुए वीभत्स विमान हादसे के बाद एविएशन सेक्टर में भारी सतर्कता और अलर्ट बरती जा रही है। इसी के तहत, अहमदाबाद से लंदन के लिए रवाना होने वाली एअर इंडिया की इंटरनेशनल फ्लाइट रद्द कर दी गई है, क्योंकि उड़ान से ठीक पहले इसमें तकनीकी खराबी आ गई थी। इस अप्रत्याशित फैसले से यात्रियों को खासी परेशानी और तनाव का सामना करना पड़ा है।
हादसे के बाद पहली लंदन फ्लाइट में आई दिक्कतसूत्रों के अनुसार, बीते विमान हादसे के बाद यह पहली फ्लाइट (AI-159) थी, जो लंदन जाने वाली थी। लेकिन सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुए रवानगी से पहले विमान की गहन तकनीकी जांच की गई, जिसमें खराबी पाई गई। इसके बाद, सुरक्षा कारणों से उड़ान को रद्द करना पड़ा। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि यह फ्लाइट अगले दिन रवाना होगी या नहीं। यात्रियों को किसी प्रकार की निश्चित जानकारी नहीं दी गई है।
यात्रियों में रोष, फ्लाइट नंबर भी किया गया बदलमिली जानकारी के अनुसार, उड़ान भरने से पहले ही खराबी का पता चलते ही फ्लाइट को रद्द किया गया। इसमें राजकोट, आणंद, हलोल, और खंभात जैसे इलाकों के कई यात्री शामिल थे, जिन्हें लंबी यात्रा के लिए काफी तैयारी करनी पड़ी थी। एअर इंडिया की टीम ने यात्रियों को बताया कि AI-171 की जगह अब फ्लाइट नंबर बदलकर AI-159 कर दिया गया है।
सुबह से ही देरी, फिर पूरी तरह रद्दइस फ्लाइट को आज दोपहर 1:10 बजे टेकऑफ करना था, लेकिन सुबह से ही इसमें अन्य तकनीकी कारणों से देरी देखी जा रही थी। अंततः, सुरक्षा कारणों और संभावित जोखिमों के चलते इसे रद्द कर दिया गया। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों में एअर इंडिया की कई फ्लाइट्स में तकनीकी दिक्कतें सामने आ चुकी हैं।
एक के बाद एक फ्लाइट्स में समस्या, यात्रियों की सुरक्षा पर सवालगौर करने वाली बात है कि सिर्फ यह फ्लाइट ही नहीं, बल्कि हाल ही में हॉन्गकॉन्ग से दिल्ली आ रही एक फ्लाइट भी खराबी के कारण वापस लौट गई थी। वहीं, अमेरिका से मुंबई आ रही एक फ्लाइट को कोलकाता में लैंड करना पड़ा।
नागपुर में हुई बम की धमकी के बाद इमरजेंसी लैंडिंगमस्कट से होते हुए कोच्चि से दिल्ली जा रही इंडिगो फ्लाइट 6E 2706 में बम की धमकी मिलने पर सुरक्षा कारणों से नागपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। नागपुर के डीसीपी लोहित मतानी के अनुसार, बीडीडीएस टीम और पुलिस की जांच में अब तक कोई आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली है। सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है और सुरक्षा जांच अभी जारी है।