महाराष्ट्र: उद्धव सरकार का बड़ा ऐलान, नागुपर में 15 मार्च से 21 मार्च तक पूर्ण लॉकडाउन

महाराष्ट्र में सबसे अधिक कोरोना मामले सामने आ रहे हैं। पिछले 24 घंटे में 13 हजर 659 नए मरीज मिले। यह 7 अक्टूबर के बाद सबसे बड़ा आंकड़ा है। तब 14 हजार 578 केस आए थे। करीब 15 दिन पहले तक यहां 5-6 हजार केस आ रहे थे। देश में अभी 60% से ज्यादा मरीज महाराष्ट्र में मिल रहे हैं। बुधवार को राज्य में 9,913 लोग ठीक हुए और 54 की मौत हो गई। अब तक राज्य में 22 लाख 52 हजार 57 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 20 लाख 99 हजार 207 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 52,610 मरीजों की मौत हो गई। 99,008 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है। प्रदेश में बढ़ते कोरोना संक्रमण के चलते उद्धव सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। उद्धव सरकार ने नागपुर में 15 मार्च से 21 मार्च तक पूर्ण लॉकडाउन की घोषणा की है। बता दें की नागपुर में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 1,513 नए मामले दर्ज किए गए हैं। जिसके बाद नागपुर शहर में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 2 लाख 43 हजार 726 तक पहुंच गया है। अब तक यहां 4 हजार 877 लोगों की मौत भी दर्ज की जा चुकी है।

बता दे, विशेष रूप से, महाराष्ट्र, केरल, पंजाब, कर्नाटक, गुजरात और तमिलनाडु सहित छह राज्यों ने पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस मामलों में 85.91% का इजाफा हुआ है।