महाराष्ट्र में फिर लॉकडाउन की तैयारी, CM बोले- धारा 144 या कर्फ्यू से काम नहीं चलेगा

महाराष्ट्र में कोरोना की स्थिति बेकाबू होते देख मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने मुख्य सचिव सीताराम कुंटे से कहा कि तुरंत लॉकडाउन की स्ट्रैटजी बनाएं। उद्धव ने रविवार को कहा कि महाराष्ट्र में धारा 144 से काम नहीं चलने वाला। कर्फ्यू से भी कुछ नहीं होने वाला। अब लॉकडाउन ही एकमात्र विकल्प है। उद्धव के इस बयान के बाद माना जा रहा है अगले एक से दो दिन में महाराष्ट्र में टोटल लॉकडाउन लगाने का ऐलान किया जा सकता है। मुख्यमंत्री ने अस्पतालों में बेड की संख्या, ऑक्सीजन और वेंटिलेटर्स की व्यवस्था के बारे में भी अधिकारियों से जानकारी ली है।

आपको बता दे, महाराष्ट्र में रविवार को रिकॉर्ड 40 हजार 414 नए केस सामने आए। यह एक दिन में मिले संक्रमितों का सबसे बड़ा आंकड़ा है। इससे पहले 26 मार्च को 36 हजार 902 मामले आए थे। बीते दिन राज्य में 108 लोगों की मौत भी हुई, इसमें से 58 मौतें नागपुर में हुई हैं।

मुंबई में पिछले 24 घंटों में 6 हजार 923 नए केस सामने आए। इसके अलावा 12 लोगों की मौत भी हुई। मुंबई में अब तक 3 लाख 98 हजार 674 कोरोना संक्रमित केस सामने आ चुके हैं। अब तक 11 हजार 649 लोगों की कोरोना की वजह से मौत हुई है।