शख्स ने घर की छत को बना डाला आम का बगीचा, ली ड्रम की मदद

By: Ankur Sat, 01 Aug 2020 4:58:44

शख्स ने घर की छत को बना डाला आम का बगीचा, ली ड्रम की मदद

देखा जाता हैं कि कई लोगों को बगीचे का शौक होता हैं जिसके चलते वे बालकनी या छत पर विभिन्न प्रकार के पौधों लगाते हैं। लेकिन क्या आप कल्पना कर सकते हैं कि घर की छत पर आम की पैदावार की जा सकती हैं। जी हां, ऐसा ही कुछ किया हैं एर्णाकुलम के रहने वाले 63 वर्षीय जोसेफ फ्रांसिस ने। इन्होनें छत पर ही ड्रम की मदद से 40 किस्म के आम लगा दिए। इन्होनें घर की छत को आम के बगीचे के रूप में बदल दिया।

वैसे तो जोसेफ एयर कंडिशनर के टेक्निशियन हैं, लेकिन अब लोग इन्हें बुजुर्ग किसान भी कह रहे हैं। जोसेफ के पुर्वज भी किसान थे। जोसेफ के नानी के घर कई तरह के गुलाब उगाए जाते थे। जोसेफ को भी किसानी से जुड़ी प्रेरण नानी के घर से ही मिली। नए घर में शिफ्ट करने के बाद जोसेफ ने 250 तरह के गुलाब और मशरूम लगाएं।

weird news,weird incident,mango on terrace,varieties of mango,terrace as garden ,अनोखी खबर, अनोखा मामला, छत पर आम, 40 किस्म के आम, छत बनी बगीचा

गुलाब और मशरूम की खेती के बाद जोसेफ का रूझान आम के तरफ बढ़ा। उन्होंने सोचा कि अगर नर्सरी में आम के बड़े से बड़े पौधे बैग में जीवित रह सकते हैं, तो छत पर क्यों नहीं? घर के छत पर पौधों को लगाने के लिए जोसेफ ने पीवीसी ड्रम खरीदे और उन्हें काट कर आम के पौधों को लगाने के अनुकुल बना दिया। आज के समय में इन ड्रम में आम के पौधे 5 से 9 फीट के हो गए हैं।

जोसेफ के बगीचे में चंद्राकरन, अल्फांसो, मालगोवा, नीलम, केसर जैसे लोकप्रिय किस्मों समेत 40 से अधिक प्रजाति के आम हैं। इतना ही नहीं, जोसेफ ने ग्राफ्टिंग कर एक नई किस्म के आम की प्रजाति तैयार की है। इस आम के प्रजाति को पत्नी के नाम पर 'पेट्रीसिया' दिया है। जोसेफ का दावा है कि पेट्रीसिया सबसे ज्यादा मीठा आम है।

किसी भी बगीचे की देखभाल करना बहुत ही चुनौती भरा काम है। फलों की सुरक्षा, समय पर खाद और पानी, पेड़ों की छंटाईं बहुत जरूरी है। हालांकि, इसके बावजूद भी जोसेफ का मकसद लाभ कमाना नहीं है। वे अपने सभी फल दोस्तों, रिश्तेदारों और आगंतुकों को मुफ्त में बांट देते हैं।

ये भी पढ़े :

# 8 फीट की लंबाई, 160 किलो का वजन, जब नीलामी के उतरा तो देखते रह गए लोग

# क्या आप जानते हैं ब्लेड से जुड़ा यह रहस्य, क्यों बनाई जाती हैं सभी एक ही आकार में

# आखिर क्यों लाखों में पहुंची इस बकरे की बोली, खासियत जान आप भी रह जाएंगे हैरान

# बेटी द्वारा टैटू बनवाना पिता के लिए बना मुसीबत, मां ने करवाया मामला दर्ज

# टैटू से जुड़ा अनोखा प्रेम, अब शरीर ही नहीं मुंह में भी बन रहे

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
lifeberrys हिंदी पर देश-विदेश की ताजा Hindi News पढ़ते हुए अपने आप को रखिए अपडेट। Viral News in Hindi के लिए क्लिक करें अजब गजब सेक्‍शन

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com