नवरात्रि स्पेशल : देखे चाइनीज गरबा, इंटरनेट पर धूम मचा रहा है ये वीडियो

By: Pinki Thu, 04 Oct 2018 7:51:18

नवरात्रि स्पेशल : देखे चाइनीज गरबा, इंटरनेट पर धूम मचा रहा है ये वीडियो

हमारे यहां नवरात्रि शुरू होने वाली है और पूरे देश खासकर पश्चिमी भारत में गरबा की तैयारी शुरू हो गई है। ऐसे में सोशल मीडिया पर गरबा का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें चीन के लोग इंडियन गाने के म्यूजिक पर खूब झूम रहे हैं। महिंद्रा समूह के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है कि इसने उनको एक बार फिर मुस्कुराने का मौका दे दिया। यह वीडियो चाइनीज गरबा के कैप्शन के साथ सोशल मीडिया पर चल रहा है। ऐसा हो सकता है कि चीन के किसी डांस शो के वीडियो के साथ गरबा का म्यूजिक मिक्स कर दिया गया हो लेकिन सोशल मीडिया पर इसे खूब देखा जा रहा है। नवरात्रि के माहौल में चीन के लोगों को भारतीय पारंपरिक डांस पर थिरकते देख अच्छा लगा रहा है। 10 अक्टूबर से नवरात्रि का शुरु हो रही है। ऐसे में देश भर में गरबे की धूम रहेगी। गरबा अब गुजरात की सीमाओं से निकलकर पूरे देश में भी उतना ही लोकप्रिय है। यूजर्स इस वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब शेयर कर रहे हैं।

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
lifeberrys हिंदी पर देश-विदेश की ताजा Hindi News पढ़ते हुए अपने आप को रखिए अपडेट। Viral News in Hindi के लिए क्लिक करें अजब गजब सेक्‍शन

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com