न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

तेलंगाना / बेड से गिरा कोरोना मरीज, तड़प-तड़पकर कर हुई मौत

देश में बढ़ते कोरोना के साथ-साथ अस्पतालों की लापरवाही के मामले भी सामने आ रहे है। हाल ही एक ताजा मामला तेलंगाना के करीमनगर से सामने आया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 27 Jul 2020 11:32:56

तेलंगाना / बेड से गिरा कोरोना मरीज, तड़प-तड़पकर कर हुई मौत

देश में बढ़ते कोरोना के साथ-साथ अस्पतालों की लापरवाही के मामले भी सामने आ रहे है। हाल ही एक ताजा मामला तेलंगाना के करीमनगर से सामने आया है। यहां एक सरकारी हॉस्पिटल में भर्ती एक 70 वर्षीय बुजुर्ग मरीज की बेड से गिरने के बाद मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक गंगाधारा मंडल के वेंकटैयापल्ली का रहने वाला है। मृतक को सांस लेने में दिक्कत थी। इस वजह से उसे ऑक्सीजन दिया जा रहा था। रविवार को मरीज बेड से गिर गया और ऑक्सीजन सप्लाई बंद हो गई। इस वजह से मरीज की मौत हो गई। कोरोना मरीज को 22 जुलाई को भर्ती कराया गया था।

सूचना मिलने के बावजूद मदद को नहीं आया कोई

वार्ड में भर्ती मरीजों का आरोप है कि मरीज के बेड से गिरने की खबर तुरंत अस्पताल प्रबंधन को दी गई, लेकिन कोई जरूरी कदम नहीं उठाया गया। सांस लेने में दिक्कत की वजह से मरीज तड़पता रहा, लेकिन अस्पताल की ओर से कोई भी मदद के लिए आगे नहीं आया। आखिर में मरीज की मौत हो गई।

इस बीच बेड से नीचे गिरे मरीज और साथी मरीजों की शिकायत का वीडियो सामने आया है, जिसमें अस्पताल प्रशासन की लापरवाही साफ दिख रही है। अस्पताल प्रशासन ने भी हादसे को स्वीकार करते हुए इस दुखद घटना के पीछे मेडिकल स्टाफ की कमी को जिम्मेदार ठहराया।

पूरे तेलंगाना में रविवार को 1500 से अधिक नए मामले सामने आए। रविवार तक राज्य में कुल मरीजों का आंकड़ा 54 हजार को पार कर गया है, जिसमें 463 लोगों की मौत हो चुकी है। करीमनगर में कोरोना के 51 नए मामले सामने आए।

देश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 14.36 लाख के पार हो गया है। रविवार को 48 हजार 931 केस आए। यह संक्रमितों का दूसरा सबसे बड़ा आंकड़ा है। इससे पहले शनिवार को पहली बार 50 हजार 72 संक्रमित बढ़े थे। पिछले दिनों में हर रोज लगभग 50 हजार नए मामले सामने आ रहे हैं। ठीक होने वाले मरीजों की संख्या भी 9 लाख के पार हो गई। 24 घंटे में 31 हजार 501 संक्रमित ठीक हुए। रिकवर हुए मरीजों की संख्या अब 9 लाख 18 हजार 734 हो गई है। इस बीच, संक्रमण से 32 हजार 810 मरीजों की मौत भी हुई। इसी के साथ अब देश में कोरोना वायरस टेस्टिंग की रफ्तार को बहुत तेज कर दिया है। पिछले 24 घंटे में देश में 5 लाख से अधिक कोरोना वायरस के टेस्ट किए गए।


राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका