न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना संकट / ऑक्सीजन की कालाबाजारी, हैदराबाद में 1 लाख में बिक रहे हैं सिलेंडर

हैदराबाद में कोरोना मरीजों के बढ़ते मामलों के बीच ऑक्सीजन सिलेंडर की कालाबाजारी भी शुरू हो गई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 13 Jul 2020 2:14:08

कोरोना संकट / ऑक्सीजन की कालाबाजारी,  हैदराबाद में 1 लाख में बिक रहे हैं सिलेंडर

हैदराबाद में कोरोना मरीजों के बढ़ते मामलों के बीच ऑक्सीजन सिलेंडर की कालाबाजारी भी शुरू हो गई है। कोरोना के मरीज जो घर पर क्वारंटाइन में रह रहे है वे एक ऑक्सीजन सिलेंडर के लिए एक लाख रूपये तक दे रहे है। हैदराबाद की पुलिस ने पिछले दो दिनों में कई ऐसे लोगों को गिरफ्तार किया है जो बिना लाइसेंस के ऑक्सीजन बेच रहे थे। बता दें कि तेलंगाना में कोरोना के 60% से ज्यादा केस हैदराबाद से ही आ रहे हैं। पुलिस के मुताबिक जो लोग घर में कोरोना पॉजिटिव आने के बाद क्वारंटाइन हैं वो ऑक्सीजन सिंलेंडर की मांग कर रहे हैं। सरकारी डॉक्टरों ने भी कहा है कि शहर में ऑक्सीजन सिलेंडर की भारी कमी है। जबकि सरकार के मुताबिक हॉस्पिटल में कोरोना मरीजों के लिए 3537 ऑक्सीसन वाले बेड हैं, जिसमें से 2926 खाली हैं।

बिना लाइसेंस बेच रहे ऑक्सीजन सिलेंडर

रविवार को पुलिस ने शाइक अकबर नाम के एक शख्स को गिरफ्तार किया। आरोप है कि वो बिना किसी लाइसेंस के ऑक्सीजन और गैस सिलेंडर बेच रहा था। पुलिस ने इसके यहां से ऑक्सीजन के 19 सिलेंडर जब्त किए। ये कोई पहली बार नहीं है जब पुलिस ने बिना लाइसेंस के सिलेंडर बेचने के लिए व्यापारियों के खिलाफ केस दर्ज किया हो। शनिवार को भी शहर के सेवन टॉम्ब्स इलाके से लगभग 29 ऑक्सीजन सिलेंडर जब्त किए गए थे।

देश भर में ऑक्सीजन सपोर्ट वाले बेड की संख्या भी लगातार बढ़ाई जा रही है। 27 जून तक देश में 51321 ऑक्सीजन सपोर्ट वाले बेड तैयार थे। मंत्रियों की बैठक में कहा गया था कि 9 जुलाई तक इसकी संख्या 1.42 लाख कर दी जाएगी। बता दें कि खून में 92-96% से ऑक्सीजन लेवल नीचे जाने पर डॉक्टर सतर्क हो जाते हैं। मरीज को पेट के बल लेटा दिया जाता है जिससे कि ऑक्सीजन की मात्रा बढ़े।

coronavirus,telangana,oxygen cylinder,hyderabad,news

ऑटो में कोरोना मरीज का शव ले गए परिजन

उधर, तेलंगाना के निजामाबाद शहर में कोरोना संक्रमित का शव ऑटो रिक्शा से कब्रिस्तान ले जाया गया। सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात है कि ये शव बिना अस्पताल प्रशासन की देखरेख के ले जाया गया। अस्पताल ने 50 वर्षीय व्यक्ति का शव सीधा अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया था। अस्पताल ने मृतक के परिजनों को एंबुलेंस की सुविधा भी नहीं दी। एएनआई से बात करते हुए निजामाबाद सरकारी अस्पताल के सुप्रीटेंडेंट नागेश्वर राव ने बताया, 'मृतक का परिजन अस्पताल में ही काम करता है और उनके अनुरोध पर शव परिजनों को सौंप दिया गया था।'

राव ने आगे बताया, 'मृतक का परिजन एक युवक की मदद से शव ऑटो रिक्शा में ले गया था। दूसरा युवक भी हमारे अस्पताल के मुर्दाघर में काम करता था।'

नागेश्वर राव ने आगे बताया, '50 वर्षीय मरीज को 27 जून को निजामाबाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था और वह कोविड पॉजिटिव था। इलाज के दौरान हालत गंभीर होने के चलते उन्होंने दम तोड़ दिया।'

बता दे, रविवार को तेलंगाना में 1269 और लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई। इसके बाद कोविड-19 के मामलों की संख्या 34,671 पहुंच गई। वहीं आठ और लोगों की मौत के बाद मृतकों का आंकड़ा 356 हो गया। राज्य सरकार ने स्वास्थ्य बुलेटिन में बताया कि 1269 नए मामलों में से 800 ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी) के हैं। बुलेटिन में बताया गया है कि 1563 मरीजों को रविवार को अस्पातल से छुट्टी दी गई है। इसके बाद 22,482 लोग संक्रमण से ठीक हो गए हैं जबकि 11,883 का इलाज चल रहा है। बुलेटिन के मुताबिक, 8,153 नमूनों की रविवार को जांच की गई है। कुल 1,70,324 नमूनों की जांच की जा चुकी है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत